आगरा व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, टी.एन. अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गए
आगरा, रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर आगरा व्यापार मंडल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, यह कार्यक्रम श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान, लाल किला के सामने, आगरा में आयोजित हुआ, कार्यक्रम में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और आगरा व्यापार मंडल की कई इकाइयों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,समारोह के दौरान सभी आगरा की इकाइयों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर टी.एन. अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि अशोक मंगवानी को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया, इस निर्णय का उपस्थित व्यापारियों और सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया,कार्यक्रम में आगरा के अनेक गणमान्य लोगों का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं,होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर ब्रज रसायन के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और रंगों के इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया,इनकी रही उपस्थिति चुनाव अधिकारी श्री भगवान दास बंसल जी व विशनूदयाल बंसल जी अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल जी व जय पुरसनानी अशोक मंगवानी जी नितेश अग्रवाल जी विधायक परषोतम खंडेलवाल जी महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन श्री पंकज गांधी जी ग्रेड टू श्री अंजनी अग्रवाल जी निर्मला दीक्षित श्याम भोजवानी कन्हैया लाल राठौड़ राजेश सिंघल राजेंद्र गुप्ता अखिल मोहन मितल जी मुकेश अग्रवाल राकेश बंसल जी राजीव गुप्ता योगेश रखवानी अशोक जैसवानी राजेश अग्रवाल संदीप गुप्ता जी अंशुल अग्रवाल दुष्यंत गर्ग आदि उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment