स्वामी लीलाशाह महाराज की तपोभूमि श्रीकृष्ण गौशाला में उमड़ा भक्तों का सैलाब, संतों के सान्निध्य में गूंजे भक्ति भाव


आगरा,हे भगवान हमें शक्ति दो, निरोगता दो और हम सब अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सुखी जीवन व्यतीत करें,  इस पावन संदेश के साथ स्वामी लीलाशाह महाराज जी की तपोभूमि श्रीकृष्ण गौशाला शाहगंज में भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा, सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर संतों के दर्शन करते रहे और साईं के चरणों में शीश नवाकर अपने जीवन को धन्य बनाया,इस अवसर पर विभिन्न संतों की टोलियां भी तपोभूमि पहुंचीं और भक्ति-भाव से भरे वातावरण में स्वामी लीलाशाह महाराज जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया,कार्यक्रम में स्वामी गुरमुखदास जी उदासीन, दास दीपक उदासीन जी के सान्निध्य में भक्तों को उनके प्रेरणादायी प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, उन्होंने अपने उद्बोधन में मानव जीवन को सेवा, सत्संग और सद्कर्मों से जोड़ने का संदेश दिया, उनके प्रवचनों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर हो उठे और साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया,दिन भर आगरा के अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालुजन साईं के दर्शन के लिए तपोभूमि पहुंचते रहे, पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम वातावरण देखने को मिला, भक्तों ने संतों के चरणों में नमन करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने की कामना की,इस मौक़े पर पं श्याम सुन्दर शुक्ला,पं विष्णु शुक्ला, घनश्याम दास देवनानी,श्याम भोजवानी, शम्भु भक्तयानी, समस्त हरिओम सेवा समिति

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ