होली पर दिखा उत्साह और प्यार का संगम पंचवटी कॉलोनी , ताज नगरी में पंचवटी परिवार सोसायटी का भव्य होली मिलन समारोह


 आगरा, ताज नगरी स्थित पंचवटी में होली का पावन पर्व इस वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के अनोखे संगम के रूप में मनाया गया, पंचवटी परिवार पी आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में कॉलोनीवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया,डीजे की मधुर धुनों और ढोल की थाप पर बच्चे, युवा और महिलाएं रंग-गुलाल में सराबोर होकर झूमते-नाचते नजर आए, सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया,समारोह में रंगों की मस्ती के साथ ठिठोली और हंसी-ठहाकों का माहौल बना रहा, पारंपरिक अंदाज में मनाए गए इस उत्सव ने पूरे वातावरण को रंगमय और उल्लासपूर्ण बना दिया,कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया,समस्त पंचवटी परिवार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं,होली मिलन का यह आयोजन क्षेत्र में सौहार्द और उत्साह की सुखद मिसाल बनकर सभी के दिलों में अपनी मधुर स्मृतियां छोड़ गया,मुख्य रूप से  नरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी,उपेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह,रिंकू शर्मा,गिरधारी लाल भक्तयानी, मुकेश गुप्ता, पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा,एल आर पाठक, गुरमीत सिंह,राजेश जैन, कंचन चौधरी,सुमन यादव,सुमन चाहर, पवन अग्रवाल,राजकुमार गुप्ता,सुरेश कपूर, आनंद गुप्ता,राकेश  जैन,राजकुमार,विपिन शर्मा, अमित नोतनानी, राना भट्टाचार्य आदि

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ