सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में होली मिलन समारोह, बच्चों ने पेश की मिसाल
आगरा फतेहाबाद रोड स्थित निखिल गार्डन कॉलोनी में होली के पावन अवसर पर सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कॉलोनी के बच्चों और निवासियों ने बुजुर्गों का सम्मानपूर्वक स्वागत-सत्कार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत किया,समारोह के दौरान सीनियर सिटीज़नों ने अपने मुखारविंद से काव्य और कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिससे माहौल हंसी और ठहाकों से गूंज उठा, सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया,बच्चों का कहना था कि सीनियर सिटीज़नों का सम्मान करना भगवान के सम्मान के समान है, इसलिए निखिल गार्डन कॉलोनीवासियों ने बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने विशेष दावत का आनंद लिया और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया,सुरेंद्र सिंह लाडी, स्वरन कौर,चांदनी भोजवानी संजय सिंह,जसविन्दर कौर,हरपाल सिंह,मुदगल साहब ,प्रदीप बंसल, इंदरजीत सिंह, दीपक जैन, पी के सक्सेना, रूपेंद्र सिंह लवली वीर आदि
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment