आगरा नगर निगम ताजगंज जॉन कार्यालय पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ आगरा के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135 वे जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम


 आगरा में दिनांक 15– 4 –2026 को आगरा नगर निगम ताजगंज जॉन कार्यालय पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ आगरा के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135 वे जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा नगर निगम के (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) डॉक्टर संजीव वर्मा जी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि ताजगंज जॉन के (जोनल अधिकारी) श्री गजेंद्र सिंह जी एवं (सीएसएफआई) श्री राजीव बालियान जी, चौरसिया जी, एवं(एसएफआई) श्री योगेंद्र कुशवाहा जी, श्री मलखान सिंह जी, श्री अभय यादव जी, मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी ने बाबा साहब जी की तस्वीर पर माला पहनकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के (जिलाध्यक्ष) चौधरी संतोष डागौर जी ने की संचालन संगठन के (महासचिव) वरुण देशभक्त जी एवं कैलाश चौहान जी ने संयुक्त रूप किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने कहा सभी लोग बाबा साहब जी के विचारों को पढ़ें पढ़कर उन पर चलें बाबा साहब जी ने सभी वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया।संगठन के अध्यक्ष चौधरी संतोष डागौर जी ने कहा हमारा ऐसे कार्यक्रमों को करने का उद्देश्य इतना होता है की कर्मचारी एवं अधिकारियों के बीच मध्यस्ता बनी रहे एवं एक दूसरे के विचारों को समझ सकें जो कर्मचारी की समस्या है उन समस्याओं का निराकरण कर सके।कार्यक्रम में यह साथी–– चौधरी संतोष डागौर ,सूरज पहलवान, वरुण देशभक्त, कैलाश चौहान, अजीत कप्तान, सागर भारती, सचिन डागौर, अशोक कुमार, राजू भाई, अनिल कुमार, कुलदीप डागौर,विनोद मेवाती, विनीत कुमार, विनोद दिलावर,रजत कुमार, शिवम गहलोत, मधुसूदन, भारत सिंह, आदि साथी मौजूद रहे।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ