आगरा जिला जेल में 'जेल चौपाटी' का शुभारंभ, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल रहे मुख्य अतिथि जिला जेल, आगरा में 'जेल चौपाटी' का भव्य शुभारंभ किया गया




आगरा जिला जेल में 'जेल चौपाटी' का शुभारंभ, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल रहे मुख्य अतिथि जिला जेल, आगरा में  'जेल चौपाटी' का भव्य शुभारंभ किया गया।

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर जेल चौपाटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी को प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई दी गई और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री राजीव सिंघल जी, डॉ. अरविन्द जैन जी, श्री महेश चंद्र जी (सेक्रेटरी, आई.आई.टी. रुड़की एलुमनाई आगरा चैप्टर) एवं श्री प्रवीण कुमार जी (पूर्व न्यायाधीश एवं लीगल एडवाइजर) उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा, "जेल चौपाटी जैसी पहलों से हम कैदियों, उनके परिजनों और समाज के सभी वर्गों का भला कर सकते हैं। यह सेवा और स्वावलंबन दोनों का माध्यम है। इससे होने वाली आय जेल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से कैदियों के कल्याण हेतु उपयोग की जाएगी।"जेल प्रशासन के अनुसार, जेल चौपाटी खोलने का मुख्य उद्देश्य कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं शाम को परिसर में टहलने आने वाले व्यक्तियों के लिए स्वच्छ एवं किफायती दरों पर खान-पान की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों ने चौपाटी पर उपलब्ध चाय, स्नैक्स आदि का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चे भी विशेष रूप से शामिल हुए। बच्चों ने जेल परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा बच्चों को कानून का पालन करने और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल से शिक्षकगण श्रीमती ममता बघेल (सुपरवाइजर), श्री विशाल (पी.टी.आई.), सुश्री प्रीति (अकाउंट्स टीचर) एवं विद्यार्थियों में सोहम, कृष्णा, यश, काव्य, अनुष्का, लक्ष्मेंद्र, कुलदीप, मुकुल, हर्ष, माधव, लक्ष्य, लक्की, आदित्य, वंश आदि मौजूद रहे।जेल अधीक्षक श्री हरिओम जी और श्री नवीन गुप्ता जी द्वारा जेल चौपाटी का शुभारंभ करने पर उन्हें बधाई दी गई लायंस क्लब आगरा के श्री नरेश जैन, श्री प्रमोद खंडेलवाल, श्री सुनील गुप्ता, श्री सुनील बंसल, सी.ए. राकेश अग्रवाल एवं श्री श्याम मोहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ