खालसा साजना दिवस एवं गुरु अंगद देव महाराज जी के प्रकाश पर्व पर भव्य कीर्तन दीवान सजे, गुरबाणी कीर्तन से भावविभोर हुई संगत
आगरा। खालसा साजना दिवस एवं सिख धर्म के दूसरे गुरु, श्री गुरु अंगद देव महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में भव्य कीर्तन दीवान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में आयोजित इस समागम में संगत ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया,कीर्तन दरबार में हाजिरी भरते हुए भाई अमनप्रीत सिंह पाऊंटा साहिब बीबी कशलीन कौर भाई हरजिंदर सिंह रागी जत्थों ने एक से बढ़कर एक गुरबाणी शबदों का गायन कर संगत को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया, पूरे वातावरण में “वाहेगुरु” का जाप गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे,इस अवसर पर गुरु अंगद देव महाराज जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और सिख धर्म में उनके अतुलनीय योगदान का भी विस्तार से वर्णन किया गया, वक्ताओं ने बताया कि गुरु अंगद देव जी ने गुरुमुखी लिपि का प्रचार-प्रसार कर समाज को नई दिशा दी और सेवा, सिमरन व विनम्रता का संदेश दिया, गुरु महाराज जी के आगे ज्ञानी मंशा सिंह जी द्वारा सरबत के भले की अरदास समागम के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरपाल सिंह जी ने सभी संगतों, सेवादारों एवं कीर्तन जत्थों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, ज्ञानी मंदीप सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे गुरु महाराज ज़ी का हुकमनामा अपरान्त, गुरु का लंगर वितरित कर किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया,मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, मलकीत सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, सुरेंद्र सिंह लवली, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लाडी,भारत ज्ञानचंदानी, संजय सेठ, आदि उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment