आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला,सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व


 आगरा। शाहगंज क्षेत्र स्थित साध मोहल्ला में सिंधी समाज द्वारा पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिवसीय भव्य मेला 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन समाज की आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार, 18 अप्रैल को प्रातः 8 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सायं 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग संध्या में भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। इसके उपरांत रात्रि 8 से 10 बजे तक पुनः भंडारे का आयोजन रहेगा।द्वितीय दिवस रविवार, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे सुखमनी साहिब के पाठ से कार्यक्रम का आरंभ होगा। प्रातः 11 बजे जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा आयोजित होगा। सायं 5 बजे से 8 बजे पाठ साहिब का भोग, रात्रि 10 बजे से देर रात तक भव्य सत्संग के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन होगा,इस आयोजन का संयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम के सफल संचालन में गुरमुख दास, किशोर कुमार, साध तुलसीदास (सुपुत्र साध रतुराम साहिब) सहित समस्त साध संगत का विशेष सहयोग है,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं इष्ट मित्रों से विनम्र अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें, मौजूद रहे साध तुलसीदास, गुरमुख दास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी गुड्डा भाई,विजय कुमार, दौलत साधवानी, कैलाश लालवानी, हेमंत गंगवानी, विजय गंगवानी, पवन, नितिन, विक्की, मनीष, महक, आदि


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ