आगरा के शाहगंज में स्वामी पुरसनाराम साहिब के दो दिवसीय मेले का भव्य समापन,देश-विदेश से उमड़ी संगत, दिनभर चले आध्यात्मिक आयोजन






 आगरा, शाहगंज स्थित साध मोहल्ला में पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब के दो दिवसीय पावन मेले का रविवार, 19 अप्रैल को अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक गरिमा के साथ भव्य समापन हुआ, साधवेले  टिकाड़े से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचकर गुरु चरणों में नतमस्तक हुए और पूरे दिन भक्ति रस में सराबोर रहे,समापन दिवस की शुरुआत प्रातः काल सुखमनी साहिब के पावन पाठ से हुई, जिसमें संगत ने एकाग्रचित्त होकर गुरु वाणी का श्रवण किया, इसके पश्चात धार्मिक विधि-विधान के साथ सामूहिक मुंडन संस्कार संपन्न कराया गया, दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा और संगत की परंपरा को आगे बढ़ाया,पाठ साहिब ज़ी का भोग अर्पित किया गया, जिसके साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, आयोजित भव्य भजन संध्या सत्संग में भजन-कीर्तन, प्रवचनों और गुरु महिमा के गुणगान से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए, देर रात तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन के साथ मेले का गरिमामय समापन हुआ,पूरे दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि स्वामी पुरसनाराम साहिब के प्रति समाज की आस्था अटूट और निरंतर बढ़ती हुई है, कार्यक्रम के सफल संचालन में सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज की अहम भूमिका रही,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने अपने संदेश में कहा कि “ऐसे पावन आयोजन समाज को एकता, सेवा और भक्ति के सूत्र में पिरोते हैं, हम सभी का सौभाग्य है कि हमें गुरु चरणों में समय बिताने और संगत की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ,इस अवसर पर साध तुलसीदास, गुरमुख दास, समाजसेवी श्याम भोजवानी,हेमंत भोजवानी,नरेश लखवानी,सिद्धि पुरसनानी, चांदनी भोजवानी, लक्ष्मी, शांति, कांता, दीपा, अनीता,कोमल, सविता, विजय , कैलाश,हेमंत , पवन, नितिन, विक्की, मनीष, महक सहित अनेक दरबार से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे,


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ