1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सिंधी शक्ति संगठन आगरा द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया
सिंधी शक्ति संगठन के संस्थापक -अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने श्रमिक भाइयों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव बताया।इस अवसर पर सुशील नोतनानी ने कहा कि यदि हम मजदूरों का सम्मान करेंगे तो समाज भी आगे बढ़ेगा और देश भी प्रगति करेगा। मजदूर हमारे दैनिक जीवन के अभिन्न साथी हैं। घरों के निर्माण से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों, पुल, पुलियों, उद्योगों और विकास की हर नींव में मजदूरों का पसीना और परिश्रम शामिल होता है। यदि मजदूर नहीं होंगे, तो उद्योगों का विकास भी संभव नहीं होगा और न ही आधुनिक भारत का निर्माण।उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। श्रमिक वर्ग को उचित सम्मान, उचित मेहनताना और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना चाहिए। सरकार ने भी मजदूरों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, उनका पंजीकरण कराया है और उन्हें विभिन्न प्रकार की राहत प्रदान की है। यह एक सकारात्मक पहल है, जिसका लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचना चाहिए।सुशील नोतनानी ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मजदूरों को 100 किलो तक की चीनी की बोरी उठानी पड़ती थी, जो अमानवीय स्थिति थी। समय के साथ सोच में बदलाव आया और अब चीनी की बोरी 50 किलो की कर दी गई, जिससे मजदूरों पर अत्यधिक शारीरिक भार कम हुआ। यह मानवता और संवेदनशीलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर सामाजिक संगठनों ने भी मजदूरों की आवाज उठाई है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयास किए हैं। मजदूर दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि श्रम, सम्मान और समर्पण का उत्सव है। जो अपने पसीने से राष्ट्र निर्माण करते हैं, वही सच्चे अर्थों में देश के भाग्य विधाता हैं।मजदूरों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार ही सच्ची श्रद्धांजलि है। आइए, हम सभी श्रमिक भाइयों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव संकल्पित रहें, इन लोगों का सम्मान हुआ राम किशन ,पवन कुमार, गुरविंदर ,रामवीर चौहान ,जहाजन , रोहित, अंसार खान, राम चरण , अयान खान , इर्शाद खान, रामदीन.
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment