2570वीं त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य धम्म यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत
आगरा, 2570वीं त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर पूर्वोदय बुद्ध विहार प्रबंध समिति, चक्कीपाट द्वारा भव्य धम्म यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं, भिक्षुसंघ एवं समाजसेवियों की सहभागिता रही,समिति के मंत्री चौधरी रामगोपाल के निर्देशन में आयोजित इस महापर्व में भगवान तथागत सम्यक संबुद्ध के जन्म, बुद्धत्व प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण के पावन अवसर को धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात, पूर्वोदय बुद्ध विहार, चक्कीपाट से विशाल धम्म यात्रा के साथ हुआ,धम्म यात्रा चीलगढ़, औलिया रोड, छीपीटोला, नागरी, ईदगाह, कुटलूपुर, सब्जी मंडी, चक्कीपाट बाजार, डॉ. अंबेडकर पार्क एवं बिजलीघर बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुन, बुद्ध विहार पहुंची, यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा मिठाई वितरित की गई,कार्यक्रम में डॉ. आनंद टाइटलर द्वारा सुंदरपाड़ा क्षेत्र में धम्म यात्रा का विशेष स्वागत किया गया, बुद्ध विहार परिसर में भदंत शीलानंद एवं अशोक रत्न के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया तथा धम्म देशना दी,भदंत शीलानंद ने अपने संबोधन में बुद्ध पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानवता, शांति, करुणा और सदाचार का मार्ग दिखाता है, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पंचशील का पालन कर सुखमय एवं सद्भावपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया,कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं भिक्षुसंघ को प्रसाद वितरित किया गया तथा उपासक-उपासिकाओं का सहभोज भी आयोजित हुआ,इस अवसर पर बाबू बच्चू सिंह, अमर सिंह, समाज सेवी श्याम भोजवानी,कमल, स्वामी प्रसाद, राकेश राज, श्रीमती मीरा देवी पूर्व पार्षद, आशीष प्रिंस, पप्पू उर्फ विजय, ज्ञानेश्वर मौर्य, जितेंद्र मौर्य, मुकेश वर्मन, भरत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,

Comments
Post a Comment