प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन


 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिनांक 1 मई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस* के अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ओराॅयन सदन के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। आज ही बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों पर प्रेरक भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा-3 के नन्हे छात्रों ने श्रम व श्रमिकों के महत्व पर सुंदर कविता पाठ किया, वहीं कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने विद्यालय के श्रमिकों के योगदान को दर्शाता हृदयस्पर्शी रोल-प्ले प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय के गायन समूह द्वारा एक विशेष गीत की प्रस्तुति भी दी गई।  कार्यक्रम का सबसे आत्मीय क्षण वह रहा जब छात्रों ने विद्यालय के सभी हेल्पर्स, गार्ड, ड्राइवर, कंडक्टर, चपरासी एवं सफाई कर्मचारियों को अपने हाथों से बनाए गए *धन्यवाद कार्ड* भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।  तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक *डॉ. सुशील गुप्ता ने* सभी श्रमिकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण कक्षाओं में ही नहीं, इन सभी कर्मचारियों के परिश्रम से भी होता है। वे सभी विद्यालय परिवार की नींव हैं व उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान भी किया।  प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने कहा कि किताबों से बच्चे ज्ञान सीखते हैं, परंतु इन सभी श्रमिक वर्ग से वे परिश्रम, समय-निष्ठा और सेवा का पाठ सीखते हैं।  कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11 की छात्रा अनन्या गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आरोही व सनिका ने किया।


jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ