अपनापन और सेवा भाव से सराबोर हुआ पंचवटी परिवार का सेवा अभियान
आगरा, पंचवटी परिवार द्वारा कुष्ठ सेवा सदन, ताजगंज में भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर अपनापन, सहयोग और मानवता का सुंदर संदेश दिया, सेवा कार्य के दौरान परिवारजनों ने भोजन प्रसाद वितरण, उपयोगी सामग्री एवं अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से आश्रमवासियों का हौसला बढ़ाया,कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज कुष्ठ सेवा सदन की (सचिव) ने संचालन एवं सेवा कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “नेक बनो, एक बनो” ही मानवता की सच्ची पहचान है, उन्होंने समाज को जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनने और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया,इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर अपनापन दिखाना अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने बताया कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है, क्योंकि प्रेम और सहयोग से बड़ा कोई उपचार नहीं होता, उन्होंने सभी से अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा करने का आह्वान किया, प्रेरणा वाधवा परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानी जोगिंदर सिंह द्वारा अरदास एवं प्रार्थना से हुआ, सभी ने मां दुर्गा के समक्ष देश में सुख-शांति, महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति तथा सभी के जीवन में खुशहाली की मंगलकामना की,सेवा अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया, पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया,मधु भारद्वाज,ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी,हरीश मोटवानी,ज्ञानी जोगिंदर सिंह,चांदनी भोजवानी, हर्षिल आदि


Comments
Post a Comment