शहीदों के सरताज बाबा दीप सिंह जी की स्मृति में श्रद्धा एवं सेवा भाव से आरंभ हुआ चौपहरा साहिब
आगरा। शहीदों के सरताज, अद्वितीय वीरता और अद्भुत त्याग के प्रतीक धन-धन बाबा दीप सिंह जी की पावन प्रेरणा से गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर, आगरा में श्रद्धा,सेवा और गुरुवाणी की मधुर रसधारा के बीच चौपहरा साहिब का शुभारंभ अत्यंत भक्तिभाव के साथ किया गया। गुरु रूप साध-संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में बैठकर बड़े प्रेम,सत्कार और आस्था के साथ लड़ीवार पाठों का आरंभ किया। पूरे गुरुद्वारा परिसर में,वाहेगुरु सिमरन और गुरुबाणी की स्वर लहरियों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। संगत ने बाबा दीप सिंह जी के महान बलिदान, धर्म रक्षा और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय त्याग को स्मरण करते हुए नतमस्तक होकर अरदास की,कार्यक्रम के दौरान संगत द्वारा श्री जपजी साहिब जी के पाठ, श्री चौपाई साहिब जी के पाठ तथा श्री सुखमनी साहिब जी का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। समापन अवसर पर आनंद साहिब एवं अरदास के साथ समस्त मानवता की सुख-शांति और चढ़दी कला की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित संगत ने कहा कि धन-धन बाबा दीप सिंह ज़ी का जीवन साहस, समर्पण और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान की अमर मिसाल है। उनका त्याग सदियों तक मानवता को सेवा, वीरता और धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त साध-संगत ने गुरु घर में पहुंची संगत का प्रेमपूर्वक सत्कार करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवा मे रहे।जसविन्दर कौर,हरविंदर कौर, हरजिंदर कौर, चांदनी भोजवानी, सरबजीत कौर,सिमरन जीत कौर,मंजीत कौर, सवर्ण कौर, रणजीत कौर,दीपा कालरा,पिंकी अमरजीत कौर, परमजीत कौर, इक़बाल कौर,कुलदीप कौर, गुरमीत कौर, सुनीता कौर,रानी कालरा,हर्मिंदर कौर आदि।


Comments
Post a Comment