बहराणा साहिब की ज्योत से आलोकित हुआ रंग महल, झूलेलाल साईं की आराधना में झूमा सिंधी समाज*


 आगरा। बीघा नगर स्थित रंग महल में सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भगवान झूलेलाल साईं के पावन बहराणा साहिब एवं ज्योत प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के श्रद्धालुओं ने अपने इष्ट देव झूलेलाल साईं की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की,मान्यता है कि श्रद्धा भाव से किए गए। बहराणा साहिब और ज्योत पूजन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने पूरे भाव-विभोर वातावरण में पूजा-अर्चना कर झूलेलाल साईं का गुणगान किया। कार्यक्रम में सिंधी म्यूजिकल पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्तिमय सिंधी गीतों और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा रंग महल भक्ति, उल्लास और सिंधी संस्कृति के रंगों से सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने नृत्य कर अपने इष्ट देव के प्रति प्रेम और आस्था व्यक्त की,इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, नानकराम मनवानी एवं श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने समाज की एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में झूलेलाल साईं से समाज में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुनील मानवानी, जगदीश डोडानी, जय प्रकाश धर्माणी, लखन मानवानी, ललित,डॉ अक्षय गैलानी, राजा सुख़नानी, लाल मोटवानी,आदि ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ