दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी ईशा को ‘एक कदम और फाउंडेशन’ द्वारा सम्मानित*
आगरा । एक कदम और फाउंडेशन एजुकेशन एंड हेल्थ द्वारा दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी ईशा को कक्षा 10 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। ईशा ने श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज, कागारौल से यह सफलता हासिल की। इस अवसर पर संस्था द्वारा उन्हें पुरस्कार स्वरूप आर्थिक सहयोग, मिष्ठान, लिफाफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। संस्था के संस्थापक एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सतीश त्रिपाठी ने छात्रा को आशीर्वाद दिया। वहीं, श्रीमती सौम्या त्रिपाठी, श्री अनूप दुबे, श्रीमति अंजना त्रिपाठी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कांत सिंह ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ईशा के पिता सुखवीर सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी बेटी कक्षा 10 उत्तीर्ण कर पाएगी, लेकिन संस्था के सहयोग और शिक्षकों की मेहनत से यह संभव हो सका। श्याम धाकरे ने जानकारी दी कि संस्था आगरा जनपद में लगभग 50 दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में विशेष शिक्षक छत्तर सिंह, प्रीति, माता पार्वती देवी एवं अन्य परिवारजन भी उपस्थित रहे। संस्था ने आश्वासन दिया कि वह आगे भी ईशा के साथ खड़ी रहेगी और ऐसे ही बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।

Comments
Post a Comment