Posts

महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया

Image
 आज दिनांक 17/03/2025 को उत्तर मध्य रेलवे आगरा के महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। जिसमे रेलवे के विभिन्न विभागों से नामित महिला कर्मचारियों के साथ-साथ सांस्कृतिक समिति की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने तथा अधिक कौशल विकास करने पर जोर दिया तथा समाज में महिलाओं को अधिक योगदान देने पर बल दिया । कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में महिला संगठन की अध्यक्षा के साथ-साथ सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष शालिनी वर्मा  तथा संगठन की अन्य सदस्याओ ने भाग लिया और महिलाओं को महिला दिवस पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास से भाग लिया। I इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री राजेश कुमार क.हि नि. तथा श्री मुकेश कुमार मु.क.हि.नि. ने अपना योगदान दिया I

जगत जननी मां केला देवी की असीम अनुकंपा से 11वीं निशुल्क बस सेवा यात्रा का आयोजन,29 मार्च को निकालीं जाएगी

Image
आगरा। जगत जननी मां केला देवी की असीम अनुकंपा से 11वीं निशुल्क बस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है समाज सेवी अतुल तिवारी ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से लगातार मां भगवती कैला देवी की निशुल्क बस सेवा यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं इस बार उनकी यह 11 भी यात्रा है जो फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्टार ऑफ ताज टीडीआई मॉल के पीछे से 29 मार्च को निकाली जाएगी इस बस यात्रा में जो भी भक्तगण मां भगवती कैला देवी का दर्शन करना चाहते हैं वह 25 मार्च तक टीडीआई मॉल के पीछे स्टार ऑफ ताज होटल पर अपना आधार कार्ड ले जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। समाजवादी अतुल तिवारी ने बताया कि मां केला देवी के आशीर्वाद और उनकी अनुकंपा से अब तक हजारों यात्रियों को सैकड़ों बसों द्वारा मां भगवती की निशुल्क दर्शन करने के साथ यात्रा का सौभाग्य प्राप्त करा चुके हैं मां भगवती की यात्रा में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसे लेकर भी तमाम तरह के उपाय और प्रबंध किए जाते हैं। इस निशुल्क बस यात्रा से पहले अतुल तिवारी उनका परिवार पद याता से मां केला देवी के दर्शन के लिए जाते है इस दौरान अतुल तिवारी उनकी टीम लगातार यात्रा की म...

देवा पाहन तारीअले,राम कहत जन कस ना तरे"*(निर्भय नगर में कीर्तन की अमृत फुहार में संगत हुई सरोबार)

Image
  *देवा पाहन तारीअले,राम कहत जन कस ना तरे"*(निर्भय नगर में कीर्तन की अमृत फुहार में संगत हुई सरोबार) भोर का अमृत समय, भीनी भीनी प्रकृति की महक, संगत की श्रद्धा व प्यार के बीच गूंजती अमृतमई कीर्तन की पवित्र स्वर लहरियां जिससे मानो सारा माहौल अमृतमय बन गया हो। यह नजारा था "सुखमनी सेवा सभा" द्वारा हर सप्ताह होने वाले अमृतमई कीर्तन समागम की लड़ी में स्थानीय निर्भय नगर पार्क में आयोजित अमृतमई कीर्तन दरबार का। पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में अपार जन समूह के बीच सर्वप्रथम सुखमनी साहिब का पाठ समूह सभा के प्यारे वीरों बीवियों द्वारा किया गया। उपरांत भाई हरजिंदर सिंह ने मधुर रसना द्वारा सिमरन किया तत्पश्चात प्यारी बच्ची हरलीन आहूजा ने मधुर वाणी द्वारा शब्द का गायन किया व साथ ही रीवा निवासी गुरप्रीत कौर जी ने अमृतमई वाणी का उच्चारण किया उसके बाद सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा अपनी मधुर वाणी द्वारा अमृतवाणी की वर्षा की गई उन्होंने धर्म को परिभाषित करते हुए दो बाणी की पंक्तियों का उल्लेख किया कि सच्चा धर्म और सच्चा धर्म को मानने वाला कौन है। "सरब धरम मह श्रेष...

राजकुमार गुप्ता भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया जिलाध्यक्ष बनाए गए, महानगर में वैश्य और जिले में जाट को मिली प्राथमिकता

Image
 आगरा, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने अपने महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। आगरा में राज कुमार गुप्ता नये महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा के जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारियों ने इन दोनों नामों की घोषणा की। घोषणा होते ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों की ओर से दोनों के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की पार्टी के प्रति लम्बी सेवाएं रही हैं। पार्टी ने जिले में जहां जाट जाति पर दांव खेला है, वही महानगर में वैश्य समुदाय को प्राथमिकता दी। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने दोनों अध्यक्षों का बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। Jarnalist,satish Mishra, Agra

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ स्व. सतीश चंद्र गुप्ता 'विभव' जी व स्व. श्रीमती श्यामा गुप्ता जी की प्रतिमा का अनावरण

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के आधारस्तंभ स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता 'विभव' व स्व. श्रीमती श्यामा गुप्ता जी के शिक्षा के क्षेत्र में अथक प्रयासों को सम्मान देने व उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने हेतु उनकी प्रतिमा का अनावरण 16 मार्च, 2025 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में किया गया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुनील गुप्ता एवं समस्त विभव परिवार द्वारा किया गया।तदोपरांत कार्यक्रम उद्घोषिका अर्सला नदीम के द्वारा दोनों महान विभूतियों का संक्षिप्त परिचय दिया गया।तत्पश्चात् भारतीय विद्यापीठ व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के शिक्षक समूह द्वारा मनोहारी नृत्य व गीत प्रस्तुति दी गई, जिससे विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोग आनंदप्रद हो गए।इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण डॉ. शम्मी कालरा, के.के.पालीवाल, डॉ. आर.एस. पारीख, डॉ . एम.सी. गुप्ता, श्रीमती शारदा गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, नवीन खंडेलवाल, श्री मोहन खंडेलवाल, एस.एन. सिंघल, वंदना घोष द्वारा सतीश जी व श्यामा जी से संबंधित रोचक व भाव-विभोर कर...

लाल रंग तिस को लगा जिसके वडभागा*।।(प्रभु नाम के रंग में ओतप्रोत हुई संगत)

Image
आगरा।होली के पावन पर्व पर हर साल होने वाले अमृतमई कीर्तन दरबार की श्रृंखला में इस साल भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा हाथी घाट पर अमृतमई कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में आयोजित किए गए इस कीर्तन दरबार में संगतों ने नाम रस का अमृत पिया व भक्ति रस में ओतप्रोत होकर अपने स्वास गुरु को अर्पण किये। पावन वाणी रहरास के पाठ के बाद सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर रसना द्वारा अमृतमई कीर्तन की शुरुआत पावन शब्द "होली कीनी संत सेव" से की। उसके बाद उन्होंने दूसरा शब्द "राम रंग कदे उतर न जाए" का गायन करके की और बताया कि संसार का रंग तो पल में चढ़ता है पल में उतर जाता है लेकिन निरंकार का रंग एक बार चढ़ जाए वह जन्मो जन्मो तक नहीं उतरता बाहर का रंग तन खराब करता है और नाम का रंग तन मन को शुद्ध कर देता है। उसके बाद उन्होंने "काम क्रोध लोभ झूठ निंदा इन ते आप छडावो" शब्द का गायन किया और कहा की पांच विकारों का त्याग करना है और पांच गुणो को धारण करना है जिससे यह जीवन का मार्ग सफल और सच्चा बन जाता है जयकारों की गूंज के बी...

वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बोसा कार्यालय राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में किया गया

Image
 आज दिनांक 13/03/2025 को वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बोसा कार्यालय  राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में किया गया इस मौके पर बोसा के सदस्यों ने जमकर होली खेली और और अबीर और गुलाल और प्राकृतिक फूलों होली खेलकर धमाल मचाया बोसा के राष्ट्रीयअध्यक्ष डॉ राहुल राज ने की इस अवसर पर शांति प्रेम सौहार्दऔर भाईचारे का मैसेज सभी को दिया सभी लोग इस त्यौहार को खुशियों के साथ मिलकर मनाए इस अवसर अतुल कुलश्रेष्ठ मंडल प्रभारी केसी जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा शहर अध्यक्ष संदेश शर्मा सचिव सोनिया शर्मा जिला सचिव अश्वनी वर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता नीलम शर्मा एवं शहर उपाध्यक्ष राजदीप कुशवाहा सहित मीडिया प्रभारी बृजेश सिंह उपस्थित रहे। Jarnalist, Satish Mishra, Agra