अप्सा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा के अंतर्गत प्रिल्यूड में हुआ एकल गायन (कनिष्ठ वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा।अप्सा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा 2025 के अंतर्गत प्रिल्यूड में हुआ एकल गायन (कनिष्ठ वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन, देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ विद्यालय प्रांगण एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) सदैव ही विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में अग्रणी रहती है। प्रत्येक वर्ष अप्सा के द्वारा वार्षिक साहित्यिक,सांस्कृतिक और खेल फिएस्टा का आयोजन किया जाता है।इसी श्रृंखला में कनिष्ठ वर्ग की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर, 2025 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसकी थीम देशभक्ति थी।इस अवसर पर निर्णायकमंडल में प्रो. डॉ. अमिता त्रिपाठी, श्री संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ व श्री सागर जग्गी जी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को संगीत की बारीकियों के साथ-साथ गायन को बेहतर करने के गुर सिखाए। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अप्सा व विद्यालय प्रबंधन की तारीफ़ की और बच्चों को और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया। *प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -* गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट दो (प्रथम) गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट एक (द्वितीय)...