Posts

बत्तीसवें वार्षिक उत्सव का भव्य समापन,प्रभात फेरी से लेकर दिव्य सत्संग तक भक्तिरस में डूबा आगरा

Image
स्वामी जी के सान्निध्य में अमृतवाणी, बाल-भजनों व ग्रंथ-पाठों से पाँच दिनों तक स्वर्ग सा वातावरण आगरा। स्वामी टेऊराम आश्रम, केदार नगर, शाहगंज, आगरा में आयोजित बत्तीसवें वार्षिक उत्सव का समापन दिवस अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक आनंद के साथ संपन्न हुआ, समापन अवसर पर प्रातः अमृतवेले प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी के उपरांत प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत पाठ के विधिवत भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर बाल-भक्तों द्वारा प्रस्तुत भव्य भजनों ने सभी का मन मोह लिया और संगत भाव-विभोर हो उठी। बाल कलाकारों की भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समापन दिवस को विशेष गरिमा प्रदान की, इसके पश्चात स्वामी भगत प्रकाश जी के पावन सान्निध्य में दिव्य एवं भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, स्वामी जी की अमृतवाणी, भजन एवं कीर्तन से संगत निहाल हो उठी, उनके ओजस्वी एवं करुणामय वचनों ने श्रद्धालुओं के हृदय में आध्यात्मिक चेतना का संचार किया, आगरा की संगत ने स्वामी जी के आगमन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा...

विराट हिंदू सम्मेलन के जन-जागरण हेतु,विशाल बाइक रैली का आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ*

Image
*सैकड़ों बाइक सवारों ने दिया सनातन एकता का संदेश* आगरा। आगामी 8 फरवरी को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरण के उद्देश्य से सकल सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कोठी मीना बाजार शाहगंज स्थित संचालन कार्यालय इस रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। शुभारंभ के साथ ही वातावरण “सनातन एकता” और “हिंदू जागरण” के नारों से गूंज उठा। बाइक रैली में 500 से अधिक युवक एवं सनातन प्रेमी सैकड़ों बाइक और स्कूटी के साथ सम्मिलित हुए। रैली ने पृथ्वीनाथ नगर,शाहगंज सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आमजन को 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मार्गभर नागरिकों ने रैली का स्वागत कर सनातन एकता के संदेश का समर्थन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त विभाजन को समाप्त कर सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा क...

बत्तीसवें वार्षिक उत्सव पर 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार संपन्न

Image
 सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के सान्निध्य में 35 बच्चों का विधिवत संस्कार, हजारों की संगत रही उपस्थित* आगरा। सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए स्वामी टेँऊराम आश्रम, केदार नगर, शाहगंज, आगरा में बत्तीसवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह पावन आयोजन सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी की अध्यक्षता एवं पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 35 बच्चों का विधिवत जनेऊ संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रातःकाल से ही हजारों की संख्या में संगत, श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, वैदिक परंपरा के अनुसार पंडित भूपेंद्र महाराज, पंडित जय किशन महाराज, पंडित विकास महाराज, पंडित दीपक महाराज, पंडित मयंक महाराज, पंडित अमित महाराज, पंडित नारी महाराज, पंडित विक्की महाराज, पंडित पुनित महाराज सहित अन्य आचार्यों द्वारा शुद्ध मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को जनेऊ धारण कराया गया।इस पावन ...

नामनेर सिंधी धर्मशाला में भव्य दिव्य सत्संगसद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी की महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णन हजारों की संगत ने लिया आध्यात्मिक आनंद, विशाल भंडारे का आयोजन

Image
 आगरा,सद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी के गद्दीनशीन, पूज्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के पावन सान्निध्य में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तीसरे दिन नामनेर स्थित सिंधी धर्मशाला में भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ,सत्संग में हजारों की संख्या में उपस्थित संगत ने कीर्तन, प्रवचन एवं गुरु महिमा का श्रवण कर आत्मिक आनंद की अनुभूति की।सत्संग को संबोधित करते हुए स्वामी जी के मुखारविंद से भजन : शहर खंडुअ में पैदा ध्यानों थियडो, संतन जो सरदार स्वामी  टेँऊराम अवतार,, सद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया, उन्होंने बताया कि नामनेर वह पावन भूमि है, जहाँ स्वामी टेऊँराम साहेब जी ने अपने जीवन के अनेक महत्वपूर्ण दिन व्यतीत किए, यहीं उनकी कुटिया का निर्माण हुआ और आज उनकी पावन प्रतिमा स्थापित है। इस पवित्र स्थल को नमन करते हुए साईं जी ने कहा कि नामनेर की भूमि पर बैठकर सत्संग करना स्वयं में सौभाग्य और गुरु कृपा का प्रतीक है,इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा स्वामी टेऊँराम साहेब जी के पावन चित्र के समक्ष श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दीप प्रज...

ग्राम कल्याण के संकल्प के साथ संजय शर्मा की गोरखनाथ धाम तक पदयात्रा

Image
आगरा,आस्था, संयम और ग्राम कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम महाव, थाना इरादतनगर, ब्लॉक सैय्या, तहसील खेरागढ़, जनपद आगरा निवासी संजय शर्मा (एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट) ने ग्रामवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं सामाजिक कल्याण की कामना को लेकर श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर तक पैदल यात्रा का शुभारंभ किया,इस पावन संकल्प की पूर्ति हेतु संजय शर्मा ने सर्वप्रथम अपने ग्राम की सात परिक्रमा कर सात दिनों तक कठोर मौन व्रत का पालन किया, उनका यह तपस्वी मौन व्रत पूर्ण हुआ, इसके उपरांत उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ ग्राम महाव से गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ धाम के लिए अपनी पदयात्रा प्रारंभ की,संजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की एक गहन आध्यात्मिक साधना है, जिसके माध्यम से वे बाबा गोरखनाथ के चरणों में नमन कर अपने ग्राम, समाज एवं राष्ट्र के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना करेंगे, उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समस्त ग्रामवासियों की मंगलकामनाओं से जुड़ा हुआ है,पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, ग्रामवासियों...

सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर काला महल प्रेम प्रकाश आश्रम में श्रद्धा का सैलाब

Image
 हवन, ध्वजारोहण, सत्संग व अमृतमयी कीर्तन वर्षा से संगत हुई भाव-विभोर आगरा,सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को दूसरे दिन प्रेम प्रकाश आश्रम, काला महल में श्रद्धा, भक्ति और सत्संग का दिव्य वातावरण देखने को मिला,प्रातःकाल साईं जी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक प्रथम हवन, प्रेम प्रकाशी ध्वजारोहण एवं सत्संग भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ, हवन की पावन अग्नि में आहुतियों के साथ संगत ने विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की,सायंकालीन कार्यक्रम में आश्रम परिसर कीर्तन की अमृतमयी वर्षा से गूंज उठा, स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संगतों को,'सतनाम साक्षी  प्रेम प्रकाश पंथ'के दिव्य संदेश से जोड़ा, साईं जी की करुणामयी वाणी, सरल उपदेश और भावपूर्ण कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति से भर दिया,साईं जी ने अपने प्रवचनों में प्रेम, सेवा, सत्य और सद्भाव को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि गुरु क...

दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर,(जंगल वाले बाबा) माल रोड पर भक्ति व संगीत से सजा सुंदरकांड पाठ

Image
आगरा,प्राचीन श्री दक्षिणमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और संगीतमय वातावरण के बीच दीक्षित परिवार एवं बाबा के भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया,मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा, जहाँ भजन सम्राट बिरज किशोर भैया जी ने सुंदरकांड के भावपूर्ण प्रसंगों को मधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत कर भक्तों को प्रभु श्रीराम की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूल-बंगला सजावट सजाया गया, बाबा का अद्भुत श्रृंगार , जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए, भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बताया, सुंदरकांड पाठ के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के महंत श्री योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि,सुंदरकांड पाठ से मन को शांति, आत्मा को बल और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है, ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और भक्ति का संचार होता है। वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा इस प्रकार ...