Posts

भावपूर्ण सत्संग में उमड़ा श्रद्धा का सागर, दादा भगवान स्मृति दिवस पर भक्त हुए भाव-विभोर

Image
आगरा, दादा भगवान के स्मृति दिवस के अवसर पर पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में बुधवार सायंकाल आयोजित विशेष सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया,सत्संग के दौरान वक्ताओं ने दादा भगवान के जीवन एवं उनके दिव्य उपदेशों का उल्लेख करते हुए विनम्रता, त्याग, आत्मज्ञान और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला, सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत विचारों ने श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया और सभी को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया, भजन कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने पूरे वातावरण को भाव-विभोर कर दिया,श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर सत्संग का आनंद लेते नजर आए,कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, सत्संग भवन के मुख्य सेवादार ज्ञानेंद्र अग्रवाल एवं मीनू अग्रवाल ने सभी सेवाभावी सदस्यों और उपस्थित भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि ऐसे सत्संग कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं,इस अवसर पर स...

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बालिकाओं ने बिखेरी संस्कृति की छटा - रिपोर्ट सतीश मिश्रा

Image
बलकेश्वर (आगरा), 29 अप्रैल 2026 गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर में बुधवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ के अवसर पर भव्य नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए विभिन्न शास्त्रीय एवं लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।छात्राओं ने ओडिसी, कथक, कुचिपुड़ी एवं कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्यों के साथ-साथ बिहू, लावणी और पंजाबी जैसे लोक नृत्यों को पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भाव-भंगिमाओं, लय और ताल के समन्वय ने उपस्थित बच्चों को भारतीय संस्कृति की विविधता से रूबरू कराया।विद्यालय में विगत तीन वर्षों से यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। पिछले वर्ष 1184 छात्राओं द्वारा कथक और भरतनाट्यम की सामूहिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही थी। इस वर्ष भी विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कक्षा 6 की छात्राओं ने नृत्य मुद्राओं को रंगों के माध्यम से उकेरा, वहीं कक्षा 7 की छात्राओं ने नृत्य में प्रयुक्त आभूषणों का सृ...

मंगलवार पर मंगलमय हुआ सुंदरकांड पाठ, फूल बंगले की भव्य सजावट ने मोहा मन

Image
 आगरा, वैषाख मास के पावन मंगलवार को प्राचीन दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर माल रोड़ में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला, मंदिर परिसर में आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु बड़े भक्तिभाव के साथ शामिल हुए और “मंगली मंगल” की शुभकामनाओं के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा,इस अवसर पर बाबा का भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसकी मनमोहक छटा ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे दरबार में भक्तों शर्मा परिवार ने हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सुंदरकांड का सुमिरन किया,कार्यक्रम के दौरान बिरज के रसिया बलवीर सिंह बल्लो, भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, भक्ति संगीत की गूंज के बीच भक्त झूमते-नाचते नजर आए और पूरे परिसर में “जय श्रीराम” व “जय वीर बजरंगी” के जयकारे गूंजते रहे,मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ‘छोटे गुरुजी’ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति अवश्य फलदायी होती है,उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी,कार्यक्रम के अंत में आरती ...

आगरा, लाजपत कुंज, सिविल लाइन्स खंदारी क्षेत्र में संतों के आगमन पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला

Image
 आगरा, लाजपत कुंज, सिविल लाइन्स खंदारी क्षेत्र में संतों के आगमन पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, संतों के स्वागत में संगत ने मानो आँखें बिछा दीं और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, इस अवसर पर स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक उदासीन,संतों द्वारा अमृतमयी विचार, कथा एवं कीर्तन की ऐसी सरिता बही कि उपस्थित संगत भाव-विभोर होकर निहाल हो उठी,कार्यक्रम का आयोजन गंगाराम गंगलानी मधु गंगलानी की प्रेरणा से किया गया, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु संगत पहुँची, बारी बारी संतों के श्रीचरणों में परिवार सहित नतमस्तक होकर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश ग्रहण किया, संतों ने अपने प्रवचनों में सच्चे मार्ग पर चलने, सेवा और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर हरिशचंद्र गंगलानी जी ने कहा कि संतों का सानिध्य मानव जीवन को दिशा देता है और उनके उपदेशों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने सभी संगत से संत वचनों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी श्याम भोजवानी, महेश गंगलानी, जीतू,हितेश, विधि,भूमि,चांदनी, कविता श्याम म...

भाजपा प्रणित प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी की पाठशाला में बच्चों ने सीखा: परिश्रम ही पूजा, गौ सेवा ही मेवा

Image
 *"कहानियों से संस्कार, गौ माता से आशीर्वाद" - किड्स वनस्थली में अनूठी पहल*   *भाजपा प्रणित प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी की पाठशाला में बच्चों ने सीखा: परिश्रम ही पूजा, गौ सेवा ही मेवा   *मिग्फ्रे डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल बोले- "संस्कृति से जुड़ेंगे तभी संस्कार आएंगे"* आगरा, 27 अप्रैल।* जब कहानियों के पात्र बोलने लगे और गौ माता की घंटी असेंबली में गूंजी, तो कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल का नजारा ही बदल गया। सोमवार को *विश्व कहानी दिवस* एवं *गौ माता सम्मान दिवस* के संगम पर स्कूल ने स्पेशल असेंबली का आयोजन कर शिक्षा को संस्कार से जोड़ा। "मंच से मंत्र तक" - मुख्य अतिथि का संदेश*   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल* ने दीप प्रज्वलन के बाद जब पंचतंत्र की कहानी सुनानी शुरू की तो पूरी असेंबली मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने कहा, "मोबाइल की स्क्रीन नहीं, दादी-नानी की कहानियां बच्चों का पहला स्कूल होती हैं। कहानियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की कला सिखाती हैं।"इसके बाद श्री मित्तल ने...

आगरा – विश्व की जूता राजधानी” के रूप में हुआ भव्य लॉन्च, निर्यात और निवेश के नए युग की शुरुआत

Image
आगरा।  भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र आगरा को आज “विश्व की जूता राजधानी” के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। यह महत्वपूर्ण लॉन्च कार्यक्रम रविवार को इंडिया - न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट का आयोजन होटल अमर विलास में आयोजित हुआ जिसमें भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार प्रो. एसपी सिंह बघेल तथा न्यूज़ीलैंड सरकार के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मेक क्ले और इस दौरान न्यूजीलैंड के भारत में उच्चायुक्त पैट्रिक राटा सहित न्यूज़ीलैंड के लगभग एक दर्जन प्रतिनिधि मंडल ने शिरकत की। इस अवसर पर आगरा के फुटवियर उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने, निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लक्ष्य को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि आगरा, जो पहले से ही भारत का सबसे बड़ा फुटवियर निर्माण क्लस्टर है, अब वैश्विक फुटवियर हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में बताया गया कि आगरा से भारत के लेदर फुटवियर निर्यात में 75% से अधिक का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां 5,000 से अधिक MSME ...

अर्जुन नगर - अयोध्या कुञ्ज में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन: मोहित कृष्ण आचार्य की वाणी ने घोला भक्ति का रस

Image
आगरा। ताजनगरी के अर्जुन नगर क्षेत्र  अयोध्या कुञ्ज में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ सुप्रसिद्ध कथावाचक मोहित कृष्ण आचार्य के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आ रहे हैं। *राधा-कृष्ण के स्वरूप ने मोह लिया मन* कथा के विशेष प्रसंगों के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में सिद्धि अग्रवाल और हिमांशी फौजदार ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी जीवंत प्रस्तुति ने पाण्डाल में मौजूद हर भक्त को मंत्रमुग्ध कर दिया और संपूर्ण वातावरण "राधे-राधे" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय संवाद और उपस्थिति कथावाचक मोहित कृष्ण आचार्य ने भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों को सरल और सरस भाषा में श्रोताओं के सम्मुख रखा। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। *मुख्य उपस्थिति:* इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भक्तगण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित जन उपस्थित रहे:अयोध्या नाथ मंदिर के महंत पवन शास्त्री जी ...