आगरा, लाजपत कुंज, सिविल लाइन्स खंदारी क्षेत्र में संतों के आगमन पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला
आगरा, लाजपत कुंज, सिविल लाइन्स खंदारी क्षेत्र में संतों के आगमन पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, संतों के स्वागत में संगत ने मानो आँखें बिछा दीं और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, इस अवसर पर स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक उदासीन,संतों द्वारा अमृतमयी विचार, कथा एवं कीर्तन की ऐसी सरिता बही कि उपस्थित संगत भाव-विभोर होकर निहाल हो उठी,कार्यक्रम का आयोजन गंगाराम गंगलानी मधु गंगलानी की प्रेरणा से किया गया, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु संगत पहुँची, बारी बारी संतों के श्रीचरणों में परिवार सहित नतमस्तक होकर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश ग्रहण किया, संतों ने अपने प्रवचनों में सच्चे मार्ग पर चलने, सेवा और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर हरिशचंद्र गंगलानी जी ने कहा कि संतों का सानिध्य मानव जीवन को दिशा देता है और उनके उपदेशों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने सभी संगत से संत वचनों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी श्याम भोजवानी, महेश गंगलानी, जीतू,हितेश, विधि,भूमि,चांदनी, कविता श्याम मोहनानी,रवि पुरी,कपिल, जतिन , दीक्षा, डिंपल, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे, सभी ने संतों की महिमा का गुणगान करते हुए इस आध्यात्मिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया,अंत में संतों के प्रवचन के पश्चात आरती सम्पन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद को ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया,

Comments
Post a Comment