मंगलवार पर मंगलमय हुआ सुंदरकांड पाठ, फूल बंगले की भव्य सजावट ने मोहा मन



 आगरा, वैषाख मास के पावन मंगलवार को प्राचीन दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर माल रोड़ में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला, मंदिर परिसर में आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु बड़े भक्तिभाव के साथ शामिल हुए और “मंगली मंगल” की शुभकामनाओं के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा,इस अवसर पर बाबा का भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसकी मनमोहक छटा ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे दरबार में भक्तों शर्मा परिवार ने हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सुंदरकांड का सुमिरन किया,कार्यक्रम के दौरान बिरज के रसिया बलवीर सिंह बल्लो, भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, भक्ति संगीत की गूंज के बीच भक्त झूमते-नाचते नजर आए और पूरे परिसर में “जय श्रीराम” व “जय वीर बजरंगी” के जयकारे गूंजते रहे,मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ‘छोटे गुरुजी’ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति अवश्य फलदायी होती है,उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी,कार्यक्रम के अंत में आरती के उपरांत प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया,पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया,मुख्य रूप से मौजूद रहे महंत योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, मनोज गुप्ता, माधव भारद्वाज, पंकज कुमार,अजय कुमार सिसोदिया, रामनिवास गुप्ता, टीकम सिंह, सत्तो, अरुण, दीपक,आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी