पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर के चुनाव 15 जून को: प्रत्याशी परमानंद आतवानी ने पेश किया 10 साल का रिपोर्ट कार्ड*
आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर के आगामी चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज स्थानीय सिंधु भवन में वरिष्ठ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत का चुनाव 15 जून 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सिंधु भवन, कमला नगर में आयोजित किया जाएगा।
*विकास का रिपोर्ट कार्ड और भविष्य की कार्ययोजना*
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमानंद आतवानी ने अपने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत फंड में 6 गुना वृद्धि हुई है और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सिंधु भवन में लिफ्ट का निर्माण कराया गया है। आगामी 3 वर्षों के लिए उन्होंने अपने पांच मुख्य संकल्पों की घोषणा की:
पारदर्शिता: प्रत्येक 6 माह में आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करना।
सुरक्षा: महिला, बुजुर्गों और परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल तत्परता।
सहयोग: सुख-दुख की हर परिस्थिति में प्रत्येक परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहना।
आधुनिक सिंधु भवन: लोहामंडी अग्रवाल सेवा सदन की तर्ज पर भवन को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना।
निशुल्क सेवा: परिवार में दुःखद घटना होने पर 'उठावनी' सेवा को पूर्णतः निशुल्क करना।
*बैठक में इनकी रही उपस्थिति*
बैठक में समाज के गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें परमानन्द अतवानी,रोचीराम नागरानी, आनंद कुमार मनमानी, रमेश कल्याणी, लक्ष्मण रामत्री, दर्शन थावानी, अशोक मुलानी, , गोप केसवानी,तरुण लालवानी, महेश नारायणी, मोंटू करीरा, राजकुमार जापरा, सुनील मखीजा, राजीव नागरानी, दीपक आतवानी, नितिन सुखेजा, नरेश रामरखयानी, अशोक वासवानी, नीरज भोजवानी, बाबू भाई दयानी जी मोहन लखवानी , भागचन्द थावानी , दयाल दास जी तरुण लालवानी ,सुनील मखीजा ,पंकज बूलनी अशोक मुलानी, लच्छू मुलानी, अशोक टकरानी,,नानकराम नागपाल जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 15 जून को अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं और मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।



Comments
Post a Comment