कमला नगर सिंधी पंचायत चुनाव 15 जून को, परमानंद आतवानी ने रखा 5 सूत्रीय संकल्प पत्र


पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने हेतु आज सिंधु भवन में वरिष्ठ सदस्यों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि चुनाव 15 जून 2026, सोमवार को प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक सिंधु भवन, कमला नगर में होंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमानंद आतवानी ने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया: उनके कार्यकाल में पंचायत फंड में 6 गुना वृद्धि हुई और बुजुर्गों के लिए *लिफ्ट का निर्माण कराया गया।

आगामी 3 वर्ष के लिए 5 मुख्य संकल्प:*

1. *पारदर्शिता:* हर 6 माह में आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा।  

2. *सुरक्षा:* महिला, बुजुर्गों और परिवारों की सुरक्षा हेतु तत्काल तत्परता।  

3. *सहयोग:* सुख-दुख में हर परिवार के साथ खड़े रहना।  

4. *आधुनिक सिंधु भवन:* लोहामंडी अग्रवाल सेवा सदन की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनाना।  

5. *निशुल्क सेवा:* परिवार में दुःखद घटना पर 'उठावनी' सेवा पूर्णतः निशुल्क।

बैठक में रोचीराम नागरानी, आनंद कुमार मनमानी, मुरलीधर छाबड़ा, रमेश कल्याणी, लक्ष्मण रामत्री, दर्शन थावानी, अशोक मुलानी, चंद्रभान सुखेजा, राजकुमार फ़तवानी, किशोर सोनी, गोप केसवानी, गुरमुख वयानी, तरुण लालवानी, महेश नारायणी, मोंटू करीरा, राजकुमार जापरा, नरेश धीरमलानी, शेरू साधवानी, सुनील मखीजा, राजीव नागरानी, दीपक आतवानी, नितिन सुखेजा, नरेश रामरखयानी, अशोक वासवानी, नीरज भोजवानी, महेंद्र आनंदानी, राजकुमार मंगलानी, रमेश मंगलानी, तुलसीदास साधवानी, कमल हीरानी, लच्छू भाई मुलानी, रिंकू विजवानी, रतन साधवानी, राजू तोलानी* सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।सभी मतदाताओं से 15 जून को पहचान पत्र के साथ मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।


_जय झूलेलाल_

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी