अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न
आगरा। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज कलक्ट्रेट स्थित डीएम कंपाउंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ई. भगत सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।बैठक में क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल के नेतृत्व में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्री मित्तल ने योग दिवस के आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक के दौरान श्री वी.के. मित्तल की देखरेख एवं मार्गदर्शन में योग दिवस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।क्रीड़ा भारती के सदस्यों ने भी योग दिवस को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जनजागरूकता अभियान तथा विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर डॉक्टर राजीव कुमार, ममता सिंह, मनोज शर्मा अजय सिकरवार ,पूजा शर्मा, अमिका महेश्वरी, दीपा शर्मा ,रुपेश अग्रवाल, डॉ अरविंद मिश्रा, परमजीत सिंह ,आकांक्षा शर्मा, योगी ओंमकारनाथ ,आ .र .पी गुप्ता, वी .डी. वर्मा ,ओ. पी .एस चौहान ,के. पी सिंह ,वी.के संगीता, राधे श्याम गुप्ता, रिनेश मित्तलआदि उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। :::
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment