अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ का छठा स्थापना दिवस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, आगरा में होगा भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह*


आगरा। ​अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत, उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा अपना छठा स्थापना दिवस कल, 15 जून 2026 को आगरा के संजय पैलेस स्थित यूथ हॉस्टल में पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। ​इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज आगरा के नौबस्ता लोहा मंडी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। ​बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटिहार ने कहा कि, "अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ का छठा स्थापना दिवस प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा में होने वाला यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति और एकता का प्रतीक बनेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे जिन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निस्वार्थ सेवा की है।"बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।​आज की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटिहार के साथ प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन ग्रिज, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, विनय चौधरी और राजकुमार सहित संगठन के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी