आगरा में शिक्षा की नई किरण: थनल संस्था के 'माइक्रो लेवल लर्निंग सेंटर' का हुआ भव्य उद्घाटन




आगरा, 15 जून 2026: भारत के 19 से अधिक राज्यों में शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था 'थनल' ने आगरा के अयोध्या कुंज, बाराखंबा में अपने नए 'माइक्रो लेवल लर्निंग सेंटर' का विधिवत उद्घाटन किया। यह केंद्र क्षेत्र के वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण प्रदान करने के संकल्प के साथ शुरू किया गया है।

*​शिक्षा और पोषण का अनूठा संगम*

मालाबार ग्रुप के सहयोग से संचालित यह केंद्र दो मुख्य उद्देश्यों पर कार्य करेगा:

​निशुल्क शिक्षा: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना।

​हंगर फ्री वर्ल्ड अभियान: 'हंगर फ्री वर्ल्ड' पहल के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की भी नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करना।

*​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*

उद्घाटन समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मालाबार ग्रुप की ओर से आशुतोष जी, दानिश जी, अरुण और सत्यवीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी संजय मगन, भाजपा बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री महेश शर्मा, जय सिंह, नित्य प्रकाश, संदीप परिहार, योगेश त्यागी, डिंपल शर्मा, उदित शर्मा, अमित लवानिया, उमा जी, दीपक और अमित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष खेत्रपाल द्वारा किया गया। उन्होंने थनल संस्था के विजन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।​क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और अतिथियों ने थनल संस्था और मालाबार ग्रुप के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी