गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित ठंडी छबील सेवा, हजारों राहगीरों ने पाया राहत का अहसास
आगरा, पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रबंधक कमेटी, शहीद नगर द्वारा शमशाबाद रोड स्थित लवली साइकिल के निकट विशाल ठंडी छबील लंगर की सेवा का आयोजन किया गया, तपती गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा में हजारों राहगीरों, श्रमिकों और वाहन चालकों को श्रद्धापूर्वक ठंडी मीठी छबील लस्सी वितरित की इस अवसर पर संगत ने गुरु अर्जन देव जी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए मानव सेवा और परोपकार के संदेश को जन जन तक पहुंचाया, गुरुघर के सेवादारों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छबील सेवा निभाई, गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि सिख परंपरा में छबील सेवा गुरु साहिब की शहादत की स्मृति में प्रेम, सेवा और मानवता का प्रतीक है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत एवं सेवादार उपस्थित रहे,हरपाल सिंह,राजू सलूजा, मलकीत सिंह,श्याम भोजवानी,सुरेंद्र सिंह लवली,गुरेंदर सिंह,प्रतिपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह,देवेंद्र सिंह जुल्का,सुखविंदर सिंह, हरजिंदर कौर,अमरजीत कौर, हरविंदर कौर, सिमरन कौर,सुरेंद्र सिंह,हरजीत सिंह आदि

Comments
Post a Comment