न्प्रातीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होटल द ग्रैंड ट्री फतेहबाद रोड आगरा में प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आगरा दिनांक 16 जून 2026, मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होटल द ग्रैंड ट्री फतेहबाद रोड आगरा में प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्री लोकेश अग्रवाल ने सरकार द्वारा बिजली, गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से उत्पन्न महंगाई पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में 24 जून को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।आगरा के महानगर अध्यक्ष श्री नरेश पांडेय ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी विभाग द्वारा किया गया उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आजकल खाद्य विभाग द्वारा सैंपल के नाम पर बड़े लेवल पर dairy, रेस्टोरेंट, तेलमील और होटलों व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा lइस बैठक में प्रदेश के लगभग 50 जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, कानपुर, लखनऊ, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, महाराजगंज, बस्ती, मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत तथा गाजियाबाद सहित अन्य जनपद शामिल रहे। आगरा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जोर देकर कहा कि डीजल पेट्रोल महंगा होने के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय खत्म होने के कगार पर है क्योंकि भाड़ा नहीं बढ़ने के कारण व्यापारियों में बहुत रोष व्याप्त है बैठक में व्यापारियों द्वारा निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—
* 24 जून को महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
* 6 जुलाई को महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
* 12 जुलाई को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अगला चरण का आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि, “हम सरकार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जब सरकार व्यापारियों के हितों का हनन करेगी, तब हमें लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।”आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के महानगर कोषाध्यक्ष श्री सुरेश लवानिया ने स्पष्ट किया कि संगठन सरकार का विरोधी नहीं है, लेकिन यदि व्यापारियों के हितों की अनदेखी की जाएगी और उन पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले निर्णय लिए जाएंगे, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होगा।बैठक मे मुख्य रूप से -प्रदेश अध्यक्ष- लोकेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष -नरेश पांडेय ,जिला अध्यक्ष-मनोज गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष-सुरेश लवानिया,कपूर चंद रावत,संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनील सिंघल सौभाइंद्र दिनकर ,निशा चौधरी विकास गर्ग, मनोज वर्मा, अमित बंसल, क़ुतुब मलिक, भरत गुप्ता,इसरार खान, शोभित भारद्वाज, प्रदीप गंगा सर्वेश चौहान, अमरेश शर्मा, दीपू गर्ग, आलोक बंसल, संगीता, सुधीर, रामकुमार परशुराम गुप्ता, उस्मान आगाही , आदि उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment