षष्टम बड़वा मंगल पर संकट मोचन दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबभजन गायक रजत शमशाबादी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
आगरा, प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड पर छठवें षष्ठम बड़वा मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर बाबा संकट मोचन का दिव्य श्रृंगार एवं भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसकी मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया,मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया,प्रातःकाल से ही बाबा के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब तपती धूप एवं गर्मी नही रोक पायी, भक्तों ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की,बाबा के भव्य दरबार भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक रजत शमशाबादी ने हनुमत भक्ति से ओत प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूम उठे तथा पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा,मंदिर के महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी) ने कहा कि बड़वा मंगल का पर्व हमें सेवा, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, श्री हनुमान जी की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं तथा मनुष्य को शक्ति, भक्ति और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ते हैं,सभी भक्तों ने भोग प्रसाद भंडारे का प्रसाद पाकर बाबा के दरबार का शुकराना किया, इस अवसर पर महंत योगेश भारद्वाज, डॉ. सिमरन वात्सल्य उपाध्याय, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार, टीकम सिंह, रामनिवास गुप्ता, संजय कोहली आदि

Comments
Post a Comment