शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी दिवस पर सजा भव्य कीर्तन दीवान
आगरा, शहीदों के सरताज, पंचम पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, सदर बाजार में श्रद्धा भक्ति एवं गुरमत रंग से ओत प्रोत भव्य कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साध संगत ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में शीश नवाया तथा गुरबाणी कीर्तन का रसपान किया। दीवान में भाई हरप्रीत सिंह जी (हजूरी रागी पवित्र स्थान श्री हेमकुंठ साहिब वालो ) एवं भाई जसविंदर सिंह जी (अंबाला वालो ) ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु अर्जन देव महाराज जी के जीवन, त्याग, तपस्या और अद्वितीय शहादत का स्मरण कराते हुए संगत को गुरमत मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कीर्तन के दौरान पूरा दीवान गुरु यश से गुंजायमान रहा और संगत श्रद्धा भाव में डूबी रही। गुरुघर के वजीर रविंद्र सिंह ओबरोय ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएं सहकर भी ईश्वर की रजा को स्वीकार किया। उनका अमर वचन “तेरा किया मीठा लागे” आज भी पूरी मानवता को धैर्य, समर्पण और प्रभु भक्ति की प्रेरणा देता है। कीर्तन समागम का समापन ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकमनामा के साथ हुआ। उपरांत समस्त संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं, इस अवसर पर मुख्य सेवादार अमरदेव सिंह साहनी, बंटी ओबरोय,श्याम भोजवानी, सुरजीत छाबडा बबलू अरसी,हरभजन सिंह,हेमू भाई, कुलविंदर सिंह, निर्मल सिंह,दर्शन सिंह चोपड़ा,दलजीत सिंह एवं समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी


Comments
Post a Comment