NCRES धौलपुर शाखा ने रचा इतिहास - रेल संस्थान चुनाव निर्विरोध जीता


 सभी सम्मानित संघ सदस्यों को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल में धौलपुर रेल संस्थान का चुनाव NCRES ने शानदार जीत के साथ प्रारंभ किया है।

आज दिनांक 10/07/2026 को धौलपुर शाखा की मासिक बैठक में मंडल सचिव श्री अरुण शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित सचिव श्री दीवान सिंह मीना एवं पूरी शाखा को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री दीवान सिंह मीना जी का माला पहनाकर स्वागत किया।

*इस जीत के मायने:*

1.  धौलपुर शाखा की एकजुटता और शाखा सचिव श्री महेश कुमार मीना जी के नेतृत्व की सराहना हुई।

2.  यह जीत आगरा मंडल के अन्य संस्थान चुनावों के लिए प्रेरणा बनेगी।

3.  यह उन सभी को करारा जवाब है जो धौलपुर शाखा और शाखा सचिव को कमजोर समझते थे।

विशेष आभार:*  

इस जीत का श्रेय उस रणनीति और मार्गदर्शन को जाता है जिसने पर्दे के पीछे से योग्य प्रत्याशी का चयन किया और उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया। विरोधी यूनियन के तमाम प्रयासों के बावजूद हमारे प्रत्याशी श्री दीवान सिंह मीना जी ने आत्मविश्वास के साथ मैदान में डटे रहकर महामंत्री श्री आर पी सिंह जी को दिए गए "जीत का वचन" को निभाया।सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि सिस्टर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी  सचिव भी संस्थान के सदस्य हैं, पर NCRES द्वारा चुने गए प्रत्याशी के कद के सामने वे चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पाए। फलस्वरूप श्री दीवान सिंह मीना जी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह NCRES के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में उपस्थित:श्री अरुण शर्मा - मंडल सचिव, श्री राकेश प्रसाद - शाखा अध्यक्ष, श्री महेश कुमार मीना - शाखा सचिव, श्री दीवान सिंह मीना - विजयी प्रत्याशी एवं कोषाध्यक्ष, श्री सुजान सिंह मीना, श्री शिवकेश मीना, श्री लोकेश मीना, श्री हेमंत कुमार , धमेंद्र कमार तोमर एवं अन्य गणमान्य रेल साथी।एक बार पुनः समस्त धौलपुर शाखा को बधाई एवं शुभकामनाएं।  

*NCRES जिंदाबाद, एकता जिंदाबाद*


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी