Posts

लायंस क्लब आफ आगरा के सौजन्य से ठंडे-मीठे शर्बत की छबील (प्याऊ) का आयोजन सैल्फी पाइंट पर किया गया।

Image
आगरा ,दिनांक 05.06.2025 को लायंस क्लब आफ आगरा ने अजीत नगर, खेरिया मोड़, सैल्फी पाइंट, आगरा पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। जल ही जीवन है तथा सनातन धर्म में जल दान एक महादान कहा जाता है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर प्यासे राहगीर को जल पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य होता हैं।लायंस क्लब आफ आगरा के सौजन्य से ठंडे-मीठे शर्बत की छबील (प्याऊ) का आयोजन सैल्फी पाइंट पर  किया गया। तपती धूप में प्यासे राहगीर को ठंडा मीठा शर्बत पिलाने में जो आत्म-संतुष्टि प्राप्त हुई उसको बयां नहीं किया जा सकता।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आत्मप्रकाश दूरवार (मैनेजिंग डायरेक्टर, रोहित फूड इंडस्ट्रीज) ने झंडारोहण कमेटी के सभी पदाधिकारियों की विशेषकर अध्यक्ष राजेश यादव जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं देशभक्ति सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।जल-सेवा कार्य में लाॅयन राजेश गोयल, लायन धीरेन्द्र तायल, लॉयन गिर्राज किशोर अग्रवाल लाॅयन किशोरी श्याम गोयल, लाॅयन के. सी. अग्रवाल, लायन गोविंद प्रसाद सिंघल, लायन लक्ष्मी देवी गोयल, मनोज नौतनानी (मीडिया प्रभारी) एवं हैरीटेज ग्रीन...

आगरा श्री अखंड पाठ सेवा 8 जून अमृतवेले 6 बजे से सेवा शुरू होगी, और 10, जून अमृतवेले 6 बजे अरदास के साथ सेवा की समाप्ति

Image
 आगरा, गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी में एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।जिसमें पत्रकार बंधुओ को यह जानकारी दी गई की। गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी में 1 मई से 10 जून तक चलिए का उपराला किया गया था। वहीं 8 जून को 21 अखंड पाठ साहिब रखे जायेंगे। जिसकी संपति 10 जून को इसमें 10 सुखमनी साहिब जी के पाठ होंगे और 11 जप जी साहिब जी के पाठ होंगे ये सेवा सारी संगत मिलके करेगी। ये एक अलौकिक नजारा गुरुद्वारा के अंदर होगा। सारी संगत से हाथ जोड़कर बिनती करते हैं की ज्यादा से ज्यादा जुड़े और  गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। प्रधान हरजिंदर सिंह जी,गुरुमुख वयानी,बब्लू वयानी,पवन मक्कर,विनय वयानी,योगेश चेतवानी,राम भोजवानी,संजय टेहलनानी,नरेश धीरमलानी Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किया जागरूकता नाटक, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Image
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन यूपी गर्ल्स बटालियन, आगरा कॉलेज, आगरा की एनसीसी कैडेट्स द्वारा लाल किला परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बटालियन की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने की।कार्यक्रम की शुरुआत लाल किले के मुख्य द्वार पर एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक के मंचन से हुई, जिसमें कैडेट्स ने बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं — जैसे ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत की क्षति, वनों की कटाई आदि — के प्रति जनमानस को सजग करने का प्रयास किया। नाटक में दर्शाया गया कि मनुष्यों की अनियंत्रित भौतिकवादी प्रवृत्ति किस प्रकार प्रकृति को क्षति पहुँचा रही है, साथ ही ऐसे प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने अकेले पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।कैप्टन रीता निगम ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की पर्यावरणीय अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा:"माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:" — भारतीय चिंतन में प्रकृति को संसाधन नहीं, बल्कि पूज्य जीवंत तत्व माना गया है।उन्होंने उपस्थित सभी कैडेट्स, एनसीसी स्टाफ एवं आमजन से यह संकल्प भी दिलवाया कि ह...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्रों व अभिभावकों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Image
 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव कार्यरत रहता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति करने हेतु अपने छात्रों को प्रकृति से जोड़ने के लिए विद्यालय में *पर्यावरण दिवस* के अवसर पर विद्यालय में चल रहे *स्विमिंग कैंप - यंग निंजास 2025* के प्रतिभागियों को *5 जून, 2024 को मुख्य अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल* के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु पौधे वितरित किए गए।विद्यालय में वितरित किए गए पौधे *श्री आदर्श कुमार जी (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, आगरा)* के सौजन्य से प्राप्त किए गए थे। कैंप में विद्यालय के साथ-साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। सभी ने इस पहल को बहुत सराहा व प्रकृति को संरक्षित रखने का प्रण भी लिया।  डॉ. चीनू अग्रवाल (प्रतिष्ठित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट व साइकोथैरेपिस्ट)* ने विद्यालय के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस सहयोग हेतु श्री आदर्श कुमार जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार ह...

संत श्री सिद्ध ठाकुर नाथ योगेश्वर जी का 58वा वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से दिनांक 14 व 15 जून25 को मनाया जाएगा

Image
 आगरा 3 जून गुरु गौरक्षनाथ के अनुयायी नाथ संप्रदाय के महान संत श्री सिद्ध ठाकुर नाथ योगेश्वर जी का 58वा वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से दिनांक 14 व 15 जून25 को मनाया जाएगा, श्री सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉक्टर शंकरनाथ योगी के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम में देश विदेश हजारों भक्त हिस्साvलेंगे निशुल्क  जनेऊ संस्कार शोभायात्राएं भजन संध्या, भंडारे का आयोजन होगा।इन सभी विषयों को लेकर श्री गुरु ठाकुरनाथ सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक श्री सोमनाथ धाम पर मंदिर के मठाधीश योगी शंकरनाथ जी कीअध्यक्षता में संपन्न हुई सोमनाथ धाम के सेवक हेमंत भोजवानी ने बताया कि दिनांक 14 जून को 6:30 बजे शुभारंभ के साथ भजन संध्या होगी 15 को मंदिर परिसर से शोभायात्रा आरंभ होगी शाहगंज के मुख्य बाजार में भ्रमण करेगी पूरे बाजार में कई जगह मीठे शरबत की प्याऊ लगाई जाएंगी शोभायात्रा मंदिर परिसर पर समाप्त होगी उसके बाद श्रीमद्भागवत देवी पुराण पाठ का समापन होगा, भंडारा एवं भगत का कार्यक्रम गुजरातके परमानंद प्यासी पिंटू सोनी कानपुर से बब्बी भाई आगरा से एम एस ग्रुप द्वारा मधुर मधुर प्रस्तुतियां पेश की जाएगी। बैठक में व...

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को दी गई विदाई

Image
आगरा। भारतीय सिंधु सभा द्वारा सिंधु दर्शन यात्रा के लिए लेह लद्दाख जाने वाले तीर्थ यात्रियों का बुधवार को देरेसी नंबर दो स्थित  होटल लाल्स इन में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया और उनको विदाई दी गई। इसके बाद यह सभी तीर्थ यात्री भारतीय सिंधु सभा के  प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज गुरुवार को दिल्ली से सिंधु दर्शन यात्रा के लिए लेह लद्दाख रवाना होंगे।चार दिवसीय सिंधु दर्शन महोत्सव 5 से 8 जून तक  लद्दाख के लेह में सिंधु नदी के किनारे मनाया जायेगा। यह महोत्सव सिंधु नदी के सम्मान और एकता का प्रतीक है। सिंधु दर्शन यात्रा भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। यह सिंधु नदी के महत्व को दर्शाता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है। सिंधु दर्शन यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। तीर्थयात्री सिंधु नदी के किनारे जाते हैं, स्नान करते हैं और पूजा करते हैं। यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होते हैं, जैसे कि संगीत, नृत्य और नाटक। भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी ने सभी तीर्थ ...

विश्व संवाद केंद्र ने नारद जयंती पर किया पत्रकारों का सम्मान

Image
 (समाज में स्थिरपता ला सकता है पत्रकारः अजीत महापात्र) आगरा। विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत ने नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें विश्व के प्रथम पत्रकार नारद जी की महिमा प्रतिपादित की गई। नारद जैसा पत्रकार बनने की प्रेरणा दी गई। कहा गया कि सही चीज को सही जगह और सही समय पर प्रकट करने की ताकत पत्रकारों में है। समाज में स्थिरता पत्रकार ला सकता है। ग्वाल पैलेस आवास विकास कॉलोनी में हुए समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजीत महापात्र ने कहा कि नारद जी का जन्म ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की द्वितीया को हुआ था। अनेक उदाहरण देते हुए नारद मुनि के गुणों का बखान किया। फिर ऐसे गुणों से ओतप्रोत पत्रकारों को प्रणाम किया। सही चीज को जन-जन तक पहुँचाना और उसकी व्याख्या पत्रकार करते हैं।श्री महापात्र ने बताया कि स्कंध पुराण में भगवान श्रीकृष्ण ने नारद जी का वर्णन 22 श्लोकों में किया है। जगत में एकमात्र नारद जी हैं जिनका परिचय स्वयं भगवान ने दिया है। राक्षस कुल में जन्मे भक्त प्रह...