Posts

प्रिल्यूड में मनाया गया एकता, प्रेम और सेवा का त्योहार : गुरु नानक प्रकाश पर्व

Image
 आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल हमेशा अपनी संस्कृति और धर्म का सम्मान करते हुए महान आत्माओं के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी श्रृंखला में आज *दिनांक 4 अक्टूबर, 2025 को गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव पर* विद्यालय में मनभावन, श्रद्धा से पूरित प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।एंड्रोमेडा सदन के विद्यर्थियों ने प्रभात फेरी का प्रदर्शन करते हुए एक लघु नाटिका का मंचन किया, जिसमें नानक देव जी की मूल शिक्षा 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको', जो सिख धर्म के तीन स्तंभ हैं के बारे में बताया गया। साथ ही श्रद्धा और प्रेम से सत श्री अकाल उदघोष करते हुए गुरु नानक जी के आनंद कीरत प्रस्तुत किए गए जो सभी के हृदय को छूकर भाव विभोर कर गए।विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने गुरुनानक जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धा और प्रेम प्रकट किया।डॉक्टर. गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु नानक जी के सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया और उनके बताए हुए जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्...

भारत की महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई

Image
 आगरा। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अदम्य साहस, संघर्ष और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए विश्व कप का खिताब जीतकर सम्पूर्ण देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह सफलता न केवल भारतीय खेल जगत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह हर बेटी, हर माँ, और हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।विशेष रूप से आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनके हर रन, हर गेंद और हर कैच में उस दृढ़ नारी शक्ति की झलक दिखाई दी जिसने यह सिद्ध कर दिया कि अब बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। दीप्ति ने अपने खेल से आगरा ही नहीं, पूरे ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह विश्व कप जीत “नारी सशक्तिकरण” का जीवंत उदाहरण है। हमारी महिला खिलाड़ियों ने यह प्रमाणित किया है कि जब अवसर और आत्मविश्वास दोनों साथ हों, तो सफलता अवश्य मिलती है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी। हम भारत की समस्त महिला क्रिकेट टीम, उनके प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और साधुवाद प्र...

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

Image
 *छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अपने बयान में भगवान झूलेलाल के प्रति अमर्यादित अशोभनीय भाषा का प्रयोग से सिंधी समाज में आक्रोश* आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में विगत दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अपने बयान में भगवान झूलेलाल के प्रति अमर्यादित अशोभनीय भाषा का प्रयोग एवं सिंधी समाज को पाकिस्तानी बताकर सिंधी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई है। ज्ञापन में महामहिम से अमित बघेल के विरुद्ध रायपुर में दर्ज एफ आई आर के अंतर्गत शीघ्र एवं सख्त कार्यवाही कराए जाने की मांग की है सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने घोर निंदा करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की हे।ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत न कर सके।महामंत्री हेमंत भोजवानी ने भगवान झूलेलाल व संतो के प्रति की गई टिप्पणी को कायरता पूर्ण बताया उन्होंने कहा सिंधी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञात हो इस घटना को लेकर भारत वर्ष में रह रहे सिंधी समाज म...

आगरा कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में। सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 11 दम्पतियों का विवाह समारोह आयोजित किया गया

Image
आगरा कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में। सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 11 दम्पतियों का विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर व उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विवाह समारोह का शुभारम्भ किया। वहीं विवाह समारोह में खेरागढ़ के चेयरमैन राजेश (गुड्डू भाई),  भी मौजूद थे। अतितियों का स्वागत पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। अग्नि को साक्षी मानकर 11 दम्पति जीवन भर के पवित्र बंधन में बध गए। परिजनों ने ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य भी हुआ। सभी कन्याओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

मीट एट आगरा के लिए ओद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को किया आमंत्रित,एफमेक के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी अवास पर की मुलाकात

Image
मंत्री नन्दी ने फुटवियर इण्डस्ट्री के भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए किया आश्वस्त इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा* आगरा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर सात से नौ नवम्बर तक आगरा के ट्रेड सेंटर में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय भव्य आयोजन "मीट एट आगरा" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री नन्दी ने फुटवियर उद्योग के प्रोत्साहन, नवाचार और वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम मजबूती के साथ स्थापित करने वाले इस भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए आश्वस्त किया। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चैम्बर के अध्यक्ष गोपाल गु...

सांसद राजकुमार चाहर ने मॉस्को में एशियाई संसदीय सभा में भारत का नेतृत्व किया

Image
 भारत की संस्कृति, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व मंच पर किया प्रभावी रूप से प्रस्तुत* आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित प्रतिष्ठित एशियाई संसदीय सभा (Asian Parliamentary Assembly - APA) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण रहा, जब भारत की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, लोकतंत्र और आध्यात्मिक विरासत का स्वर मॉस्को के अंतरराष्ट्रीय मंच से गूंजा। सभा में एशिया के विभिन्न देशों -रूस, ईरान, तुर्की, चीन,श्रीलंका, नेपाल,थाईलैंड, इंडोनेशिया,पाकिस्तान, कजाकिस्तान, बहरीन, यूएई जॉर्डन,मंगोलिया, कज़ाख़स्तान सहित दर्जनों देशों के सांसदों, प्रतिनिधियों और राजनयिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज न केवल आर्थिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शांति, सतत विकास और मानव...

हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम

Image
 हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम शुक्रवार को विवाहित स्थल परशुराम पार्क शमशाबाद रोड़ पर बड़ी ही धूम धाम से सम्पन्न हुये। आठ कन्यायों के हाथों पर मेहंदी लगायी गयी व लोक गीत गाकर खूब नाच गाने किये।हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पं गरिमा किशोरी ने मेहंदी लगाकर शुभारंभ किया। राजा केटर्स द्वारा सभी महिलाओ को स्वादिस्ट व्यंजन परोसे गये। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ़ लिया1,11,2025 प्रातः 10 बजे से विवाह समारोह प्रारम्भ हो जायेंगे और संध्या तक नम आँखों से सभी आठो कन्यायों के हाथ पिले कर विदाई की जाएगी। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया लड़कियों को गृहस्थी का पुरा सामान देंगे बारात राजेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर परुशराम पार्क 100 फूटा रोड़ पर पहुंचेगी। बारतियों का स्वागत बड़ी ही धूम धाम से किया जायेगा। इस शुभ अवसर पर गरिमा किशोरी जी, मधु अग्रवाल, चांदनी भोजवानी, मनीषा उपाध्याय, सुधा शर्मा, सोमिया खोरेजा,गुंजन अग्रवाल, मोना अग्रवाल, रानु तीर्थानी, सुमन, पिंकी, मानसी, राधे अम्मा, गुड़िया, गीता, म...