हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम



 हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम शुक्रवार को विवाहित स्थल परशुराम पार्क शमशाबाद रोड़ पर बड़ी ही धूम धाम से सम्पन्न हुये। आठ कन्यायों के हाथों पर मेहंदी लगायी गयी व लोक गीत गाकर खूब नाच गाने किये।हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पं गरिमा किशोरी ने मेहंदी लगाकर शुभारंभ किया। राजा केटर्स द्वारा सभी महिलाओ को स्वादिस्ट व्यंजन परोसे गये। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ़ लिया1,11,2025 प्रातः 10 बजे से विवाह समारोह प्रारम्भ हो जायेंगे और संध्या तक नम आँखों से सभी आठो कन्यायों के हाथ पिले कर विदाई की जाएगी। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया लड़कियों को गृहस्थी का पुरा सामान देंगे बारात राजेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर परुशराम पार्क 100 फूटा रोड़ पर पहुंचेगी। बारतियों का स्वागत बड़ी ही धूम धाम से किया जायेगा। इस शुभ अवसर पर गरिमा किशोरी जी, मधु अग्रवाल, चांदनी भोजवानी, मनीषा उपाध्याय, सुधा शर्मा, सोमिया खोरेजा,गुंजन अग्रवाल, मोना अग्रवाल, रानु तीर्थानी, सुमन, पिंकी, मानसी, राधे अम्मा, गुड़िया, गीता, मीना शर्मा, प्रीती शर्मा, सीमा शर्मा,आदि महिलाएं उपस्थित रही।।

Jarnlista, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।