41वें विशाल माँ शेरांवाली माता जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब
आगरा, शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 41वें विशाल माँ शेरांवाली माता जागरण एवं चौकी का आयोजन श्री राम हनुमान मंदिर, बिजलीघर शिवाजी मार्केट स्थिति भव्य सजे पंडाल में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ पं अवधेश शर्मा, पं विकास आंनद भारद्वाज वृंदावन द्वारा पूजा अर्चन करा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी एवं समस्त पदाधिकारियों ने विधिवत माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर किया,डॉ भरत एंड पार्टी द्वारा भजन गायको बलवीर सिंह, रजत, महक राठौर, सचिन मनचंदा ने "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, माँ आएगी माँ आएगी, तेरी जय हो शेरांवाली, तेरी जय जयकार" तथा "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है" जैसे भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,माता रानी, भोलेनाथ तथा राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया,भव्य रूप से सजे पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर माथा टेका तथा जयकारों के बीच भक्ति का आनंद लिया, अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, विधिवत माता रानी को भोग अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया, संपूर्ण वातावरण "मैया के जयघोष से भक्तिमय हो उठा,मुख्य से अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, अमित भाटिया, प्रदीप लूथरा,आज़ाद जैन,अखलेश गुप्ता,हेमंत गिदवानी, योगेश छठवानी, प्रमोद खंडेलवाल,पंकज भाटिया,अशोक कुमार,जसप्रीत सिंह, लूथरा,लक्ष्मण छाबडा,शोभी भाई,सुरेन्द्र भाटिया,दीप सहगल,दीपक वाधवा,भगवान राठौर,आशु, जॉनी,राहुल, सौरभ,ओमी आदि
Jarnalist Satish Mishra Agra






Comments
Post a Comment