आगरा वनस्थली विद्यालय में प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह संपन्न
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी के पुनः प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री एवं क्रीड़ा भारती, आगरा के जिला अध्यक्ष) तथा श्री मनीष नेमिरा मित्तल (आगरा वनस्थली विद्यालय के डायरेक्टर ) ने श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि, "श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी संगठन के ऐसे कर्मठ एवं समर्पित नेता हैं, जिन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उनका पुनः प्रदेश महामंत्री बनना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।"वहीं श्री मनीष नेमिरा मित्तल ने कहा कि, "श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी का सरल व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनका अनुभव और कार्यशैली संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।"अपने सम्मान से अभिभूत श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "यह सम्मान मेरे लिए नई ऊर्जा एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। मैं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के विश्वास पर खरा उतरते हुए राष्ट्र सेवा एवं जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।"इस गरिमामय समारोह में एवीएमडी इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान, आगरा वनस्थली विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री कपिश जी, श्री दिनेश जी, श्री उपेन्द्र जी तथा सुश्री मुस्कान मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।इसके अतिरिक्त समारोह में पवन समाधिया ,चेतन ठाकुर, सोनू व्यास, शैलेन्द्र गर्ग, अभय प्रताप सिंह जादौन, प्रवीण कुमार, लोकेन्द्र तोमर एवं सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी को पुनः प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह संगठन के प्रति समर्पण, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी का जोरदार तालियों के साथ अभिनंदन किया।
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment