श्रावण माह में निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा प्रतापपुरा क्षेत्र

आगरा,श्रावण मास के पावन अवसर पर पं. रतिराम शिव एवं दुर्गा मंदिर,  प्रतापपुरा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा रसवृष्टि के शुभारंभ पर शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान शिव का गुणगान करते हुए नगर भ्रमण किया,कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के साथ हुआ, इसके बाद श्रद्धालु,हर हर महादेव, "जय भोले",ओउम नमः शिवाय, के जयघोष करते हुए भाव-विभोर होकर आगे बढ़े डीजे, बैंड-बाजों और शिव भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं, युवतियां एवं श्रद्धालु झूमते-नाचते चले, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा, यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया, धार्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण के बीच यात्रा कथा पंडाल पहुंची, जहां विधिवत पूजन के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ,आयोजकों ने बताया कि श्रद्धेय पं. लोकेश कृष्ण शास्त्री जी प्रतिदिन 1 अगस्त से 9 अगस्त तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे, वहीं, 10 अगस्त को पूर्णाहुति एवं हवन के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा,श्रावण मास के प्रथम दिन निकली इस दिव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की, मुख्य रूप से मन्दिर महन्त - पं तुहिराम जी , पं संतोष शास्त्री ,समाजसेवी श्याम भोजवानी ,  महेश शर्मा,डॉ आर पी सिंह,,विवेक लोधी , राहुल मुदगल , दीप बघेल , अशोक कुमार शर्मा , स्वतंत्र कुमार , राघवेंद्र मुदगल , राजेन्द्र अग्रवाल , मुकेश शर्मा , सौरव अग्रवाल , अर्जुन सिंह, हेमंत कुमार (हेमू) , पं लोकेश शास्त्री , मुरारी लाल , लक्ष्मी ,  वंदना , कलपना , निशा शर्मा , कुसुम मुदगल , मीनाक्षी मुदगल , राधा रानी , पुष्प


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी