सावन आयो रे सखी... पंचवटी की सखियों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया हरियाली उत्सव
आगरा, सावन मास के आगमन पर पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी की सखियों ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार में पारंपरिक उल्लास के साथ "सावन आयो रे सखी" उत्सव मनाया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं मंगल प्रार्थना से हुआ, जिसके बाद पूरा वातावरण सावन के रंग, उमंग और हंसी-ठिठोली से सराबोर हो गया,सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, रिमझिम मौसम की थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सभी सखियों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का परिचय दिया, विशेष आकर्षण "हिंदुतानियो के ठाठ" थीम रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पुराने दौर की सादगी और आकर्षक अंदाज को जीवंत कर सभी का मन मोह लिया,कार्यक्रम में सावन के लोकगीतों और आपसी मेल-मिलाप ने पारिवारिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया, अंत में श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार के स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया, जिससे उत्सव का उल्लास और भी बढ़ गया,सखियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि आपसी प्रेम,अपनत्व और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं, पूरे कार्यक्रम में सावन की हरियाली, उल्लास और आत्मीयता की मनोहारी छटा देखने को मिली,यह रही लता भक्तयानी, सुमन यादव, चांदनी भोजवानी, रेनूका गुघर, उमंग गुप्ता, मंजू अग्रवाल,सुनीला जैन राजकुमारी लोहिया, कृष्णा गुप्ता, मंजू यादव, वीना माधवानी, अम्बिका गुप्ता, कुसुम लता बाखरु आदि

Comments
Post a Comment