अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर सहकार भारती आगरा विभाग की बैठक सम्पन्न*


आगरा, 2 अगस्त 2026। सहकार भारती आगरा विभाग की विभागीय बैठक रविवार को समृद्धि सागर अपार्टमेंट स्थित विभाग कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रऋषि लक्ष्मणराव इनामदार एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मैनपुरी जिला के महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह ने सबके साथ सहकार गीत का वाचन किया।बैठक की अध्यक्षता आगरा विभाग के विभाग प्रमुख श्री राकेश शुक्ला ने की। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जिलों तथा आगरा महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में प्रदेश सह महिला प्रमुख श्रीमती करुणा नागर, विभाग सह प्रमुख श्री अनिल सान्याल, आगरा महानगर के महामंत्री श्री रोहित तवकले, संगठन प्रमुख प्रो. पी. के. सिंह, आगरा जिला के उपाध्यक्ष श्री पीयूष गुप्ता, महामंत्री श्री गंगा सिंह सिकरवार, संगठन प्रमुख श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह, महिला प्रमुख श्रीमती मुन्नी देवी, सह महिला प्रमुख श्रीमती शिव कुमारी, मैनपुरी जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंह, महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह, संगठन प्रमुख श्री अनूप सिंह भदौरिया, फिरोजाबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्री अमित कुमार, महामंत्री श्री मनीष शर्मा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी, सी.ए. श्री नरेश चन्द्र बंसल, मथुरा जिला के महामंत्री श्री रंधीर सिंह, कार्यालय सह प्रमुख श्रीमती राखी कुशवाह तथा उमेश, बंटी, बृज किशोर, पूजा, मछला देवी, संगीता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख श्री राकेश शुक्ला ने आगामी 12–13 सितंबर 2026 को बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट, बिचपुरी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सहकार भारती अभ्यास वर्ग की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अभ्यास वर्ग की तैयारियों, आवास, भोजन, पंजीकरण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रत्येक जिले से अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं संभावित सहभागिता की समीक्षा भी की गई। अभ्यास वर्ग के सफल संचालन हेतु एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रो. पी. के. सिंह बनाए गए। श्री राकेश शुक्ला को संरक्षक तथा श्री अनिल सान्याल को सह-संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में श्री गंगा सिंह सिकरवार, श्री रोहित तवकले, श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री पीयूष गुप्ता, श्री केशव सिंह, श्री संजय त्रिपाठी, श्री अमित कुमार, श्री मनीष शर्मा, श्री रंधीर सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को सदस्य बनाया गया।बैठक में संगठन विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आगरा जिला की कार्यकारिणी में कुछ नए सदस्यों के चयन पर सहमति व्यक्त की गई। प्रदेश एवं विभाग स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी अभ्यास वर्ग को पूर्ण सफलता प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में आगरा महानगर के संगठन प्रमुख प्रो. पी. के. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि विभाग सह प्रमुख श्री अनिल सान्याल ने समापन मंत्र का उच्चारण कराया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ “सहकार भारती आई है, नई रोशनी लाई है” का सामूहिक उद्घोष किया। इस प्रेरणादायी नारे के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी