राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं: नीट आंदोलन के दोषियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो - अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत*



*​सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर संतों के अपमान पर रासुका लगाने की मांग, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन*

आगरा, 3 अगस्त 2026:पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ​संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट आंदोलन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र गालियों का प्रयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आंदोलन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई यह ओछी हरकत अक्षम्य अपराध है। ऐसे तत्वों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ​इसके साथ ही, सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर धरना देने और संतों का अपमान करने के मामले पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ​प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर ने आरोप लगाया कि पूरा विपक्ष मोदी जी को हटाने के लिए विदेशी फंडिंग का सहारा ले रहा है और नए-नेक हथकंडे अपना रहा है, लेकिन देश की जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। विपक्ष की सभी साजिशें नाकाम होंगी और मोदी जी लगातार चौथी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ​कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिरज द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चौहान, महानगर अध्यक्ष विनोद गौतम, मंडल अध्यक्ष दीपक सक्सेना, गोपाल सूर्यवंशी, दीपक जैन, श्याम पहलवान, रौनक दीक्षित, विपुल खंडेलवाल, विमल प्रजापति, जसवीर सिंह और भोला सागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jarnalist Satish Mishra Agra

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी