1 UP गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित CATC-07 कैंप में ARO की कर्नल का प्रेरणादायक व्याख्यान, छात्राओं को सेना में करियर हेतु किया प्रेरित

 

आगरा, 17 सितंबर 2025 1 UP गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में श्री राजेन्द्र सिंह कॉलेज, धीमीश्री आगरा में col शिव बालक मिश्रा के निर्देश में संचालित CATC-07 के अंतर्गत आज एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें कर्नल इशिता ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर के लिए प्रेरित किया। ए आर ओ की कर्नल ने अपने संबोधन में न केवल भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका और अवसरों पर प्रकाश डाला, बल्कि उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा,भारतीय सेना आज महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान कर रही है। एनसीसी के माध्यम से छात्राएँ न केवल सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, बल्कि वे राष्ट्र सेवा की दिशा में एक मजबूत आधार भी तैयार कर रही हैं।उनका यह व्याख्यान कैडेट्स के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। कई कैडेट्स ने भविष्य में भारतीय सेना से जुड़ने की आकांक्षा भी व्यक्त की। इस दस दिवसीय शिविर के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ— जैसे ड्रिल प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता अभ्यास, फायरिंग, मैप रीडिंग, ग्रुप डिस्कशन, व्यक्तित्व विकास सत्र, तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम— आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी