चार राज्यों के 151 परिवारों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन


हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत

आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोला नाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।  अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है। महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विनय वर्मा, योगेश गुप्ता और वरिष्ठ संरक्षक चंद्रेश गर्ग  बबीता गोयल अध्यक्ष प्रियंका गोयल उपाध्यक्षअंशिका मीडिया प्रभारी रामगोपाल अतुल अग्रवाल आनंद जौहरी सुमन गोयलसीमा सिंगल कार्यक्रम संयोजक और सारी महिला मंडली संरक्षक

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी