संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य कीर्तन समागम, संगत से अधिकाधिक सहभागिता की अपील


 आगरा,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर माघ पूर्णिमा, संवत 2082 के शुभ दिन रविवार, 1 फरवरी 2026 को चेतना सत्संग ‘गुरु घर’ में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से परिपूर्ण कीर्तन समागम कीर्तन की हाजिरी के लिए  गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के  पवित्र स्थान श्री हेमकुंठ साहिब के हजूरी रागी भाई साहब हरपाल सिंह मेहर संगतो को संत रविदास जी उपमा का वर्णन कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है,प्रेरणास्रोत स्वर्गीय हरिचरण मुल्ला जी, के पुण्य स्मरण के साथ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, प्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है, जिसे आज के समय में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है,कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरु घर परिवार के सक्रिय सेवक रविकांत  ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की भावपूर्ण अपील की, वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सेवा की भावना का संचार होता है, प्रातः 11 बजे से गुरु रविदास जी की वाणी एवं कीर्तन का आयोजन होगा, तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, आयोजन स्थल चेतना सत्संग ‘गुरु घर’, एन.एच.-2, नगला परस सुख, फिरोजाबाद रोड, आगरा रहेगाआयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं, गुरु प्रेमियों एवं नागरिकों से इस पावन समागम में उपस्थित होकर गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की विनम्र अपील की है,

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी