आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा


 आगरा,बसंत पंचमी के पावन एवं पुण्य अवसर पर श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, प्रातः काल से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के अलौकिक एवं दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे।इस शुभ दिन भगवान श्री गणेश को पीतांबरे (बसंती) श्रृंगार से सजाया गया, जो अत्यंत मनोहारी एवं अद्भुत रहा, पीले पुष्पों का भव्य फूल बंगला सजा, बसंती वस्त्रों एवं स्वर्णाभ आभूषणों से सुसज्जित भगवान श्री गणेश के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे, पूरे मंदिर प्रांगण में बसंत ऋतु की दिव्यता, भक्ति और उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला।बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना मंदिर के आचार्य पंडित लखन दीक्षित एवं पंडित नीरज पाराशर द्वारा संपन्न कराई गई, मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों से वातावरण  भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर समाजसेवी श्याम  भोजवानी ने बताया हर शुभ कार्य से पूर्व यदि भक्त मंदिर परिसर की परिक्रमा कर भगवान श्री गणेश के दर्शन करते हैं, तो उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी जैसे पावन पर्व पर गणपति आराधना का विशेष महत्व है,सायंकाल में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कुल मिलाकर बसंत पंचमी का यह पर्व श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ,

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी