केदार नगर आश्रम में भक्ति और उल्लास से गूंजा कीर्तन-सत्संग, अमेरिका से पधारे संत नरेश लाल जी का भावपूर्ण प्रवचन




आगरा। स्वामी टेऊंराम आश्रम, केदार नगर में आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण कीर्तन-सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। अमेरिका से पधारे परम पूज्य संत श्री नरेश लाल जी का आगमन संगत के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय रहा। आश्रम परिसर में उनके स्वागत में “सतनाम साक्षी” की जय-जयकार गूंजती रही और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। संत श्री नरेश लाल जी ने अपने ओजस्वी एवं सरल प्रवचन में सतगुरु की महिमा, नाम-स्मरण की शक्ति तथा सेवा-भाव के महत्व पर प्रकाश डाला, उनके वचनों ने संगत को आत्मचिंतन की ओर प्रेरित किया, और जीवन में सदाचार, संयम एवं प्रेम को अपनाने का संदेश दिया, कीर्तन के दौरान संगत भावविभोर होकर झूम उठी और आश्रम प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। विशेष आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी ने भी अपने प्रेरक प्रवचन से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने सत्संग, सिमरन और सत्कर्मों के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने का भावपूर्ण संदेश दिया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु गहरे भाव में डूब गए। पूरे सत्संग के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और एकात्मता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, अंत में आरती एवं सतनाम साक्षी की जय-जयकार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संगत ने इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने जीवन का स्मरणीय क्षण बताया,मुख्य रूप से समाजसेवी श्याम भोजवानी, विनोद साजनी नी,काली भाई,जगदीश भाई, जैकी, ललित, अमित कमल अनिल, किशोर, कृष, निर्मला लालवानी, चांदनी भोजवानी, वर्षा वंजानी,  सारिका, पूजा, रेखा,चंद्रा, कोमल, पूजा आदि।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी