ऐडियो फिएस्टा में पिया सिंह बनी मिस प्रिल्यूड व आराध्य सिंह बने मिस्टर प्रिल्यूड



विदाई अंत नहीं, बल्कि नई यात्राओं का आरंभ है। इसी प्रेरणास्पद संदेश के साथ ऐडियो फिएस्टा थीम पर आधारित आशीर्वाद समारोह का आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 28 जनवरी, 2026* को गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं साक्षी भोजवानी, अनिरुद्ध भारद्वाज, अक्षर मिश्रा एवं अनन्या शर्मा* द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिता से हुआ, जिसका संचालन *हर्ष भारद्वाज* ने किया।तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं शलब गुप्ता ने मुख्य अतिथि अशोका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश जी का स्वागत किया। साथ ही निर्णायक मंडल में श्रीमती आँचल मगन (मार्केटिंग प्रोफेशनल), श्रीमती प्रेरणा शर्मा (चार्टर्ड सेक्रेटरी) एवं डॉ.आकृति गर्ग (कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट)* का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतरता एवं सकारात्मक चिंतन अपनाने का संदेश दिया तथा माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु बताया।इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ज्ञान-ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दीप को एक-दूसरे को सौंपते हुए विद्यार्थियों ने ज्ञानपथ को सदैव आलोकित रखने का संकल्प लिया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी नृत्य एवं गायन ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।विद्यालय की शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गाँधी ने विद्यार्थियों को मूल्याधारित शिक्षा, दक्षता एवं आत्मविश्वास को जीवनपथ का सहयात्री बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।वरिष्ठ वर्ग की शैक्षणिक समन्वयिका शालिनी देव ने छात्रों के साथ बिताए गए सुनहरे क्षणों को स्मरण करते हुए मेहनत, लक्ष्यनिष्ठा एवं दृढ़ संकल्प से सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएँ दीं।कक्षा बारहवीं की छात्रा गौरी चतुर्वेदी ने विद्यालय से जुड़ी भावनात्मक एवं रोचक स्मृतियाँ साझा कर सभी को भावविभोर कर दिया।निर्णायक मंडल द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिस प्रिल्यूड पिया सिंह एवं मास्टर प्रिल्यूड आराध्य सिंह घोषित किए गए साथ ही मिस फेयरवेल (ला एलिगेंट – बेस्ट ड्रैस्ड गर्ल), जिया ज़ैदका तथा मास्टर फेयरवेल (ले एलिगेंट – बेस्ट ड्रैस्ड बॉय) ईशान तिवारी* को खिताब प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद देते हुए आत्मविश्वासी बनने, चुनौतियों को स्वीकार करने तथा निरंतर ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए विद्यालय पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी तथा आशा और सकारात्मकता को जीवन का दीपक बताया।कार्यक्रम के अंत में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अर्ज़ रागिनी सारस्वत* ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी