गुरुद्वारा दशमेश दरबार में गूंजी गुरबाणी, कीर्तन से निहाल हुई साध-संगत
भाई हरजोत सिंह ने चैतन्य अमृतमयी कीर्तन से संगत को किया मंत्रमुग्ध, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में हुई अरदास
आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर में आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, गुरुद्वारा साहिब में मीठे स्वर से भाई साहब भाई हरजोत सिंह ने कीर्तनी चैतन्य एवं अमृतमयी कीर्तन कर साध-संगत को निहाल किया,धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में संगत ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मत्था टेका और गुरबाणी का श्रवण किया, ग्रंथी मंशा सिंह ने अरदास कर समस्त संगत की सुख-शांति, चढ़दी कला एवं सरबत के भले की कामना की,कीर्तन दरबार के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया, कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे,संगत ने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते हुए गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की

Comments
Post a Comment