सिंधी महिला मंडल ने किया तीन दिवसीय आयोजन के पोस्टर का विमोचन


 सिंधी थदड़ी (बासौड़ा), कृष्ण  जन्माष्टमी व ज्योत विसर्जन के कार्यक्रमों की दी जानकारी

आगरा, सिंधी महिला मंडल, ताजगंज आगरा की ओर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया गया, इस दौरान मंडल की पदाधिकारियों ने पत्रकारों को कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी,मंडल की ओर से बताया गया कि 3 सितंबर को सिंधी थदड़ी (बासौड़ा) पर्व पर श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में पूजा-सत्संग एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विख्यात गायक किशोर हीरानी द्वारा भजनो की प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित होगा, वहीं 5 सितंबर को शहनाई की धुन पर झूमते नाचते डोला भर्मण शाम 5 बजे दशहरा घाट पर ज्योत विसर्जन किया जाएगा, ज्योत विसर्जन के उपरांत पंजाबी गुरुद्वारा, हनुमान चौक, ताजगंज में भंडारे का आयोजन होगा,मंडल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से तीनों कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की, आयोजन में सिंधी महिला मंडल ताजगंज एवं झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज सहयोगी रहेंगे,मुख्य रूप से महिला मंडल की दादी पकानी,लक्ष्मी ज्ञानचंदानी चांदनी भोजवानी,मंजीत कौर, लीला मोडवानी, भावना बसरानी सपना मोडवानी,नंदनी तुलसानी जिया रामानी, रेनू चंदवानी, हेमा लालवानी,पुष्पा बेलानी, पूजा मोटवानी, लवीना,बबली, दिव्या आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी