डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन*


 आगरा। श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी एवं डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर आज  एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कमला नगर थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच एसीपी मनीषा जी एवं विद्यालय चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम प्रातः 9 बजे विद्यालय कैम्पस के बाहर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार द्वारा जनता के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर भक्ति, उत्साह एवं सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।


चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल जी ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर सड़क सुरक्षा का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। हेलमेट केवल कानून का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।”डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने कहा, “जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, कर्तव्य और जिम्मेदारी का संदेश देता है। विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है।”को-चेयरमैन श्रीमती रीना जलान जी ने कहा, “आज के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी सुंदर संदेश दिया है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।”को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा जी ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी जब सामाजिक जागरूकता का संदेश देती है तो उसका प्रभाव समाज पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। हेलमेट का प्रयोग कर हम स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।”कमला नगर थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच ACP मनीषा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनता तक यह संदेश पहुँचाना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।”प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल जी ने कहा, “हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर सड़क सुरक्षा का संदेश देकर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।


 शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना भी है।”इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए तथा लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आम जनता को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित कर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आशीष गोयल जी, श्री सचिन अग्रवाल जी, विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम सिंघल, पलक, गीता, मयंक, राजीव, धर्मेश एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। वहीं कमला नगर थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच ACP मनीषा जी, कमला नगर थाना प्रभारी अमित जी तथा उनकी समस्त पुलिस टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम के सहयोग से कार्यक्रम को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारी, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना भी है।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी